hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़व्यापारशिक्षा

साथी बाजार एवं साथी मिलेट्स कैफे स्थापना के लिए हुई बैठक

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कवर्धा, कलेक्टर  जनमेजय महोबे की अध्यक्षता में आज कृषि महाविद्यालय घोठिया कवर्धा में साथी बाजार एवं साथी मिलेट्स कैफे स्थापना के लिए बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर ने जिले में संचालित स्व-सहायता समूहों, ए.पी.ओ. के द्वारा विभिन्न प्रकार के फसलों का उत्पादन एवं विपणन के दृष्टिकोण से शासन द्वारा चलाई जा रही साथी परियोजना अंतर्गत मिलेट्स कैफे एवं साथी बाजार की स्थापना के लिए आवश्यक स्थल का चयन, साथी बाजार स्थापना के लिए आवश्यक बजट, एफ.पी.ओ. एवं स्व-सहायता समूहों के चयन का कर उनके कार्यो की समीक्षा की। बैठक में मुजिला पंचायत सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री पाण्डेय, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी, परियोजना अधिकारी छ.ग. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र कवर्धा, कृषि महाविद्यालय के अधिकारी सहित अनुराग लाल, राज्य समन्वयक, साथी परियोजना एवं श्री मनीष साहा, राष्ट्रीय संयोजक, फीफा-नाफेड उपस्थित थे।
कृषि विभाग के सहायक संचालक श्री राकेश शर्मा ने बताया कि जिले में साथी परियोजना के संचालन के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर को लीड नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है। बैठक में नाफेड अधिकारी के द्वारा परियोजना संचालन के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में परियोजना स्थल के रूप में कृषि महाविद्यालय में स्थित शासकीय भूमि का चयन किया गया। इस परियोजना में साथी बाजार के लिए पूर्व में विभिन्न योजनाओं के तहत गठित एवं पंजीकृत स्व-सहायता समूहों एवं एफ.पी.ओ को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत, किसानों की आय दोगुनी के लक्ष्य की पूर्ति करते हुए मेक इन इंडिया एवं लखपति दीदी परियोजना को बढ़ावा देना है।

संबंधित पोस्ट

सरकार के कुशासन एवं राजस्व विभाग के कार्यप्रणाली से त्रस्त होकर जहर पीकर जान देने की कोशिश की,जिसका हाल चाल जानने गुंडरदेही के लोकप्रिय विधायक

Chunesh Sahu

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के साथ ग्राम कामठी में 700 से अधिक जोड़ों और श्रद्धालुओं ने किया 151 शिवलिंग में सामूहिक रुद्राभिषेक

hindmedianews

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा और सख्त निर्णय लेते हुए राज्य सरकार ने आगामी तीन महीनों के लिए सभी प्रकार की छुट्टियों पर रोक लगा दी है।

Sakshi Bansod

सुकमा में ज्वेलरी शॉप में लाखों की लूट पिस्टल दिखाकर दो नकाबपोशों ने दिया वारदात को अंजाम, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Sakshi Bansod

गोबर खरीदी एवं वर्मी खाद की बिक्री में तेजी लाने समूहों को सक्रिय करने भरसक प्रयास करें अधिकारी गोधन न्याय योजना की बैठक लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश

Chunesh Sahu

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं और पर्यटन स्थलों के विकास व उन्नयन एवं उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रोत्साहन का उठाया मुद्दा

hindmedianews