hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़राजनीती

*किसानों की उन्नति,बेटियों की पढ़ाई, रोजगार, सुरक्षा और उन्नति के अवसरों के लिए भाजपा का संकल्प अटल है – रंजना साहू* *समृद्ध और उन्नत छत्तीसगढ़ बनाने वाली मोदी की गारंटी है हमारा संकल्प पत्र – रंजना साहू*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

धमतरी -: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा छत्तीसगढ़वासियों के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया गया,जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए धमतरी विधायक श्रीमती रंजना साहू ने कहा किसानों की उन्नति,बेटियों की पढ़ाई, रोजगार, सुरक्षा और उन्नति के अवसरों के लिए भाजपा का संकल्प अटल है,हमने समृद्ध छत्तीसगढ़ का सपना देखा था जिसके लिए पंद्रह साल तक डॉ रमन सिंह ने मेहनत कर उसे अटल जी के सपनों का विकसित प्रदेश बनाया था,लेकिन पिछले पांच वर्षों में कांग्रेसी सरकार ने राज्य को कई वर्ष पीछे धकेल दिया है,आज फिर चुनाव की ओर प्रदेश की जनता को पता है कि हमने ही बनाया है और इसे फिर हम ही संवारेंगे उसी संकल्प के साथ माताओं बहनों को विश्वास दिलाते हैं कि भाजपा की सरकार में छत्तीसगढ़ की नारी सशक्त, समृद्ध और संपन्न होगी। महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत बारह हजार सालाना सहयोग राशि दी जाएगी,छत्तीसगढ़ के किसानों की उन्नति के लिए “कृषि उन्नति योजना” की शुरुआत की जाएगी इसके अंतर्गत प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी,धान का समर्थन मूल्य – 3100 रु प्रति क्विंटल,किसानों को एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। रेडी टू इट का कार्य पुनः महिला स्व सहायता समूह को देंगे,महिलाओं के नाम पर होने वाले भूमि रजिस्ट्रेशन के शुल्क को 50% कम करेंगे। आयुष्मान भारत योजना के तहत दस लाख रुपये तक का इलाज मिल सकेगा,इस संकल्प पत्र में छत्तीसगढ़ की माताएं-बहनें, यहां के युवा और यहां के किसानों को सबसे बड़ी प्राथमिकता दी गई है। भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है कि हम जो कहते हैं, वो करके रहते हैं और प्रदेश की जनपेक्षाओं पर खरा उतर हम समृद्ध छत्तीसगढ़ को संवारेंगे।

 

चुनेश साहू 7049466638

 

संबंधित पोस्ट

जामड़ी पाटेश्वर धाम विवाद को लेकर सर्व आदिवासी समाज का कलेक्टोरेट घेराव, बैरिकेड तोड़ परिसर तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

Sakshi Bansod

छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड बीएड संघ द्वारा विधायक माननीय ओंकार साहू को 33 हजार शिक्षक भर्ती का प्रश्न विधानसभा सत्र में उठाने के लिए सौंपा – ज्ञापन

Chunesh Sahu

अपर संचालक पद हेतु आयोजित डी.पी.सी. में विभाग द्वारा गंभीर तथ्य छुपाकर गलत पदोन्नति किए जाने पर कार्यवाही हेतु अजजा संघ ने मुख्यमंत्री से किये शिकायत*

Chunesh Sahu

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित कलेक्टर, जनप्रतिनिधियों सहित आम नागरिकों ने बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं अभियान की हस्ताक्षर कर सराहना की

hindmedianews

शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से नवाजे गए अशोक टोण्डे

rakeshbhaskar

*आज 2764 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 2437 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए..* *देखिए अपने जिले की संक्रमण स्थिति….*

Chunesh Sahu