hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

विधानसभा कवर्धा में बिना संगठन के चुनावी मैदान में उतरे आम आदमी पार्टी प्रत्याशी, लोगों के समर्थन से दरकिनार

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
@ जर्नलिस्ट अजय जांगड़े
छत्तीसगढ़/कवर्धा : विधानसभा चुनाव 2023 में कवर्धा व क्षेत्र क्रमांक 72 से आम आदमी पार्टी की तरफ से सहसपुर लोहारा रियासत के राजा खड़ग राज सिंह चुनाव मैदान में उतरे हैं। राजा खड़ग राज को आम आदमी पार्टी ने जैसे ही अपना उम्मीद्वार घोषित किया। पार्टी पदाधिकारीयो में बेहद नाराजगी देखने को मिली और कही पर भी चुनाव प्रचार में नही जा रहे हैं। जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
पार्टी बदल बदल लड़ रहे हैं राजा साहब चुनाव, जनता नहीं जता रही समर्थन।
ज्ञात हो कि कवर्धा विधानसभा के लिए उम्मीद्वार चयन करते समय जिला पदाधिकारियों को बिना पूछे खड़ग राज सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया जबकि राजा साहब पूर्व में भारतीय जनता पार्टी से नगर पंचायत लोहारा का अध्यक्ष रह चुके है । उसके बाद गोडवाना गणतंत्र पार्टी का जिला अध्यक्ष भी बने रहे और उसमे काम भी किए और अब पुनः पार्टी बदल कर आम आदमी पार्टी से विधासभा कवर्धा में चुनावी मैदान में है ।
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष , व कार्यकर्त्ता जो आम आदमी पार्टी के लिए तन मन धन से समर्पित थे जिन्होंने अथक परिश्रम कर आम आदमी पार्टी की मुहिम को बखूबी निभाए हैं इन जैसे लोग सहित कोई भी व्यक्ति अपने पार्टी के उम्मीद्वार के साथ नही है ।
उम्मीदवार के साथ उनकी पत्नी ही चुनाव की कमान सम्हाली है जो आम आदमी पार्टी की छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत है । जिसकी चर्चा जंगल से लेकर सड़कों पर चल रही हैं ।
वास्तविक रूप से आज जनता समझदार और जागरूक हो चुके हैं मतदाता अपनी रुझान अपनी व्यक्तिगत विचार और यथा स्तिथि को देख कर आज न समाज को देखता है और ना जात को।
सभी जगह मतदाता और कार्यकर्त्ता सतर्क तथा सक्रिय रूप से निष्ठा पूर्ण कार्य कर रहे हैं पर वह किसी जाति अथवा राजनैतिक या सामाजिक से पहले भारतीय है जो भली भांति दलबदलु या अनैतिक कृत्यों में लीन लोगों को मतदान करने में अक्षम महसूस करेंगे जो बहुत ही अच्छा मतदाता व भारतीय नागरिक होने का महत्व पूर्ण भूमिका निभाएगा वही भोले भाले वनांचल लोगों को जातिवाद के आड़ में गुमराह करने वाले को झटके में छोड़ देंगे।

संबंधित पोस्ट

*इंडियन फेडरेशन फॉर वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ दिल्ली 1950) में शिवशंकर सोनपीपरे सचिव (केंद्र) नियुक्त* ….

Chunesh Sahu

विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से बहुप्रतीक्षित रेंगाबोड़ (कुंडा) व्यपवर्तन योजना के लिए मिली 63.80 करोड़ रु. की स्वीकृति, 8 गाँव के हजारों किसानों को मिलेगा लाभ

hindmedianews

तेज़ रफ़्तार का कहर! ब्यासनगर के पास भीषण सड़क हादसा यात्रियों से भरी बस पलटी, दर्जनों घायल — कार से टक्कर के बाद हुआ हादसा, Video वायरल

Sakshi Bansod

भ्रष्टाचार का काला सच: नेऊर सेक्टर पर्यवेक्षक की जबरन वसूली का मामला आया सामने, क्या कर सकते हैं सीडीपीओ 

hindmedianews

बोईरडीह ट्रांसफॉर्मर के केबल वार खराब होने पर रोज हो रहा शार्ट से लोग परेशान,कई घरों के उड़ गए इलेक्ट्रॉनिक सामान,किसी की भी जा सकती है जान.?

Chunesh Sahu

आदिवासी अस्मिता और देश के स्वाभिमान के सर्वमान्य प्रतीक पुरुष है भगवान बिरसा मुंडा : भावना बोहरा

hindmedianews