hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

29 अक्टूबर को पंडरिया में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी,नड्डा की विजय संकल्प रैली का आयोजन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कबीरधाम/पंडरिया: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 29 अक्टूबर को पंडरिया में पंडरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा के पक्ष में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। विदित हो की पंडरिया विधानसभा में 7 नवम्बर को प्रथम चरण में चुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में अपने स्टार प्रचारकों की सूचि जारी कर दी है। जगत प्रकाश नड्डा पंडरिया में होने वाले इस विजय संकल्प रैली में कार्यकर्ताओं में नया जोश व उत्साह भरेंगे तो वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार को लेकर भी जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रदेश के सभी पदाधिकारी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के आगमन होगा। 
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा जी का पंडरिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंडरिया में विशेष आगमन हो रहा है, जहाँ वे दोपहर 2 बजे पंडरिया स्थित शासकीय स्कूल में विजय संकल्प रैली में पंडरिया विधानसभा प्रत्याशी भावना बोहरा के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान भावना बोहरा से जेपी नड्डा के आगमन को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा जी के आगमन एवं संबोधन तथा मार्गदर्शन से हम सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा एवं एक नई उर्जा का संचार होगा। श्री नड्डा जी के कुशल मार्गदर्शन में हम छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाएंगे और पंडरिया विधानसभा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में पुनः विकास एवं सुशासन को स्थापित कर छत्तीसगढ़ को समृद्धि के पथ पर अग्रसर करेंगे।
विगत पांच वर्षों में पंडरिया में जिस तरह से विकास के नाम पर कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार हुए हैं उससे जनता में आक्रोश साफ़ दिखाई दे रहा है। योजनाओं के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई, पंडरिया विधानसभा में अवैध शराब की बिक्री, खुलेआम जुआ-सट्टा में बढ़ते अपराध ने समृद्ध पंडरिया को अंधकार में धकेल दिया है। वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार की इस कांग्रेस सरकार के खिलाफ पंडरिया विधानसभा की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है और 7 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प कर चुकी है।

संबंधित पोस्ट

शत प्रतिशत मतदान हेतु- रक्षासूत्र बांधकर लिया संकल्प

hindmedianews

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा फोर्स अकैडमी एवं चाइल्ड विंग के छात्र/छात्राओं के साथ वृक्षारोपण किया गया

hindmedianews

डाँ .सर्वपल्ली को याद कर हायर सेकण्डरी कामठी में शिक्षक दिवस मनाया

hindmedianews

*ग्राम लिमतरा में निशुल्क कोचिंग क्लास की सराहनीय पहल*

Chunesh Sahu

लोक जन शक्ति पार्टी (राम विलास) का प्रदेश स्तरीय बैठक हुआ संपन्न, लोक सभा चुनाव को लेकर हुआ पार्टी की बैठक,

Chunesh Sahu

शक्कर कारखाना पंडरिया मे कर्मचारी अपने मांगो को लेकर हड़ताल पर

hindmedianews