कवर्धा : अपराधी नहीं हो रहे कम अपराध बढ़ती ही जा रही है धर्म की नगरी कवर्धा में मासूमों के साथ एक बाद एक हो रहे इस घटना ने लोगों के जहन में घर सा बना लिया है कुछ समय पहले गुरुकुल पब्लिक स्कूल के कर्मचारी के द्वारा अंजाम दिए गए घटना की आग बुझ नही पायी है और फिर एक बार इसी तरह की चौकाने वाली घटना सामने आया है की तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया । यह पूरा मामला थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सैगोना का बताया जा रहा है जहा आरोपी दुर्गेश को सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया वहीं पुलिस मामला को तत्परता से लेते हुए जांच में जुटी।
जानकारी के अनुसार बीती रात यानी विजया दशमी की रात गाँव मे दशहरा के समय रहा हैं मामला गंभीर होने की वजह से पुलिस अभी मीडिया के सामने जांच पूर्ण न होने की दशा में जानकारी प्रदान करने में अक्षम है पर जल्द ही मामला का पुष्टि कर जानकारी देने की बात कही।
दशहरा की पावन पर्व जिसमें रावण का दहन किया जा रहा था वही कबीर की नगरी में रावण रूपी अपराधी ने बेटी की अस्मत लुटा जो सोशल मीडिया में तेजी से फैल रही है लोगों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है आखिर क्यों नहीं थम रहा ये घिनौना कृत्य ये जन चर्चा में बना हुआ है जिसे कब, क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता बहर हाल पुलिस विवेचना में जुटी हुई है रहे हैं।