hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

कांग्रेस सूची ब्रेकिं…*CEC की बैठक में नए चेहरों पर लगेंगी मुहर…* *सिटिंग एम एल ए के टिकट भी खतरे में…*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

छग/रायपुर 

कांग्रेस की दूसरी सूची पर सस्पेंस शीघ्र खत्म होने वाला है। दिल्ली में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक है। इस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगेगी। वहीं कांग्रेस की इस बैठक में शामिल होने के लिए सीएम भूपेश बघेल सोमवार को नई दिल्ली रवाना हुए। जानकारी के मुताबिक दूसरी सूची में भी कई विधायकों का टिकट खतरे में पड़ सकता है, वहीं ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि नए चेहरों को मौका दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक हारी हुई सीटों पर नए प्रत्याशियों को कांग्रेस जगह दे सकती है। बता दें कि आज केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों के साथ ही छत्तीसगढ़ के नेताओं की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य व उप मुख्यमंत्री टीएस बाबा, प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज हिस्सा लेंगे। दिल्ली में 17 अक्टूबर को कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की उपसमिति की बैठक होगी। इस बैठक में कांग्रेस की दूसरी सूची के नामों पर अंतिम मुहर लगेगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की दूसरी सूची 18 से 20 अक्टूबर के बीच जारी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों के लिए निर्वाचन आयोग ने चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया है। निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार छत्तीसगढ़ में चुनाव दो चरणों में संपन्न कराया जाएगा। पहले चरण के लिए 7 नवंबर को सीटों पर मतदान किया जाएगा और दूसरे चरण में बचे हुए 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, तीन दिसंबर को चुनाव के परिणाम सामने आएंगे।

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

CG शिक्षकों का प्रमोशन जल्द….ई और टी संवर्ग को मर्ज करने के निर्देश दिए स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन ने, दो घंटे चला रिव्यू

Chunesh Sahu

*एक धरती ,एक स्वास्थ्य और एक संकल्प ,योग से जोड़ो हर मन- डॉ प्राची गुप्ता*

Chunesh Sahu

किसान कल्याण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह: महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को आमंत्रण

hindmedianews

*गौवंश का अवैध तस्करी कर रहे आरोपी को केरेगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार*  *आरोपी के विरुद्ध धारा 4.6.10 छ.ग.कृ.पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं पशु क्रुरता निवारण अधिनियम 1960के तहत किया गया कार्यवाही* 

Chunesh Sahu

राशिफल 10 मार्च: मेष, मिथुन और कर्क राशि के जातक पाएंगे शशि योग से लाभ और तरक्की, जानें अपना आज का भविष्यफल

aakashbanjare

कान में भी पहुंच सकता है कोरोना वायरस, रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Admin