hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

कवर्धा से होंगे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार खड़ग राज सिंह, अन्य पार्टियों में हड़कंप 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
@ जर्नलिस्ट अजय जांगड़े
कवर्धा : देश की राजधानी दिल्ली में सरकार बनाने के बाद पंजाब में भी अपने कार्यशैली के आधार पर सभी राजनैतिक पार्टियों को पराजित करते हुए सरकार बनाने में सफलता प्राप्त आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अरविंद केजरीवाल ने अब अपनी नजर छत्तीसगढ़ राज्य में लगाए हुए है । छत्तीसगढ़ में अपार संभावनाएं होने के बावजूद राज्य की विकास नही होने और भ्रष्टाचार मुक्त , अच्छी स्वास्थ्य, शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मंशा से सभी विधानसभा क्षेत्रों में बेदाग छवि के साथ जिताऊ प्रत्याशी को अपना उम्मीद्वार बनाया जा रहा है। चर्चित विधानसभा क्षेत्र 72 में सहसपुर लोहारा रियासत के राजा खड़ग राज सिंह पर भरोसा जताते हुए उम्मीदवार घोषित किया है। जिस पर खड़ग राज ने पार्टी की भरोसा और उम्मीद पर खरा उतरने की बात कही है ।
क्षेत्र में मजबूत पकड़
लोहारा रियासत के राजा खड़ग राज सिंह का क्षेत्र में पकड़ मजबूत है। आदिवासी समाज में पैठ बना कर रखा हुआ है वहीं अन्य समाज के लोगो के साथ भी आम आदमी की तरह मेल मुलाकात करते रहते है । खड़ग राज सिंह सरल , मृदुभाषी स्वभाव के रूप में जाने और पहचाने जाते है। 
 विकास में कोई कसर नहीं
खड़ग राज सिंह पूर्व में नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के अध्यक्ष रह चुके हैं वे अपने अध्यक्ष पद के रहते हुए नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा । नगरवासियों के मांग और आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य करने में सफल भी रहे । जिसके चलते उनकी छवि साफ सुथरा है और लोगो की पसंद भी है । नगर सेवा के बाद अब खड़ग राज ने अपने विधानसभा कवर्धा के नगर पंचायतों की दयनीय स्थिति को देखते हुए और वनांचल की मूलभूत सुविधाएं को पूर्ण करने का बीड़ा उठाया है। खड़ग राज ने बताया कि आज भी लोग शिक्षा, स्वास्थ्य, शुद्ध पेयजल से वंचित है जिन्हे दूर करने के लिए चुनाव की मैदान में उतरा हूं और लोगो की उम्मीद में खरा उतरने का प्रयास करूंगा ।
सामाजिक कार्यों में कोई कसर नहीं
राजा महाराजाओं से लोगो की उम्मीद काफी रहता है । जिस पर बहुत कम लोग ही खरा उतर पाते है लेकिन
खड़ग राज सिंह ने अपने क्षेत्र के लोगो के लिया हमेशा तत्पर रहते हैं उन्होंने लाभ और नुकसान का कोई परवाह किए बगैर लोहारा विकासखंड में पटेल समाज, बोडला विकासखंड में आदिवासी समाज के लिए मंगल भवन, कबीरपंथ/पनिका समाज को भवन निर्माण करने के लिए अपनी पुस्तैनी जमीन को दान में दे दिया है, साथ ही क्षेत्र के किसानों की हित को भी ध्यान में रखते हुए सुतियापाठ जलाशय की पानी को लोहारा तक आने के लिए अपनी पुस्तैनी जमीन को नहर निर्माण कार्य के लिए दान दे दिया है और नहर निर्माण होने से क्षेत्र के लोगो को आसानी से पानी उपलब्ध हो रहा है जिससे किसानों की आय में वृद्धि होती हैं साथ ही पशु , पक्षी के अलावा निस्तारी के भी उपयोग हो रहा है ।

संबंधित पोस्ट

कलेक्टर ने किया धान खरीदी का औचक निरीक्षण , पारदर्शी एवं सुचारू रूप से खरीदी सुनिश्चित करने दिए निर्देश

Chunesh Sahu

कवर्धा में मतगणना हुई शुरू :अधिकारी व प्रतिनिधि के सामने खोला गया स्ट्रांगरूम हुई फोटोग्राफ्स

hindmedianews

दो दिवसीय छत्तीसगढ ओलंपिक खेल का आयोजन हुआ सम्पन्न…  खेल से हमेशा तन और मन का विकास होता है. सरपंच कुमारी साहू. ग्राम पंचायत चिटौद… 

Chunesh Sahu

*कुरूद अनुभाग के भखारा थानें में अवैध शराब पर चार अलग-अलग जगहों पर की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही* *टीआई भखारा की टीम निकली थी कार्यवाही में आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*

Chunesh Sahu

*आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के आंदोलन का समर्थन करने पहुंची विधायक रंजना साहू*

Chunesh Sahu

*मोदी और विष्णु की गारंटी 1 तारीख को माता बहनों के खाते में 1000 रू.मिल जाएगी:* संध्या अजेंद्र साहू

Chunesh Sahu