hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

*ACCIDENT BREAKING* *नेशनल हाइवे पर बस और पिकअप में जबरदस्त भिडंत….6 लोग घायल… बस चालक मौके से फरार *

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

धमतरी 4 अक्टूबर 2023 रायपुर,धमतरी मार्ग पर नेशनल हाईवे में तेज रफ्तार यात्री बस पिकअप को जबरदस्त टक्कर मार दिया। इस भीषण हादसे में पिकअप सवार 6 लोग घायल हो गये …जबकि बस चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक हादसा रायपुर से धमतरी मार्ग एनएच पर बिरेझर पुलिस चौकी के पास की बताई जा रही है। तेज रफ्तार लग्जरी यात्री बस ने विद्युत विभाग के पिकअप को ठोकर मार दी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रॉयल ट्रेवल्स की बस और विद्युत विभाग की पिकअप दोनों बिरेझर की ओर से आते हुए आगे बढ़ रहे थे।उसी दौरान सामने चल रहे पिकअप डिवाइडर कटिंग के पास दाहिने तरफ मुड़ने लगा।तभी पीछे से आ रही रॉयल ट्रेवल्स की तेज रफ्तार यात्री बस ने ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वहीं पर पलट गई और उसमे बैठे लगभग छह लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, वहीं हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बिरेझर चौकी पुलिस मौके पर पहुँचकर आगे की कार्रवाई में जुट गए। इधर बस में सवार यात्री अन्य साधन से आगे की ओर रवाना हुए।

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

भोरमदेव शुगर फ़ैक्ट्री में शक्कर वितरण 29 नवंबर तक, लाभार्थियों की बढ़ी आवाजाही

Sakshi Bansod

तेज अंधड़ बारिश के चलते बेलोदी से अरमरी कला मार्ग में गिरा पेड़, पेड़ गिरने से रोड हुआ जाम,

Chunesh Sahu

ग्राम डांडेसरा मे वृक्ष लगाकर किया गया बाल संस्कार शाला का शुभारंभ..

Chunesh Sahu

सरदार पटेल शक्कर कारखाना मजदूर कल्याण संघ अध्यक्ष के ऊपर कार्यरत मजदूरों ने लगाया अवैध वसूली का आरोप ।

hindmedianews

भोरमदेव पदयात्रा 18 जुलाई को : कवर्धा से भोरमदेव मंदिर तक 16 किलोमीटर की पदयात्रा में 9 अलग-अलग स्थलों में होगी शीतल पानी, नीबू शरबत, चाय नास्ता की व्यवस्था

hindmedianews

Chunesh Sahu