hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान में मनाई गई बापू और शास्त्री जी की जयंती  

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
पंडरिया- बिरकोना संकुल अंतर्गत संचालित शासकीय प्राथमिक शाला केशली गोड़ान में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154 वी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी जी की वेशभूषा धारण का स्वच्छता का संदेश दिए तथा स्वच्छता पर नाटक का मंचन किया। विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा जनप्रतिनिधियों के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया गया साथ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनके जन्म दिवस 2 अक्टूबर के अवसर पर याद किया गया। प्रधान पाठक शिवकुमार बंजारे ने बताया कि लालबहादुर शास्त्री जी सादा जीवन, सरल स्वभाव, ईमानदारी और अपने दृढ़ता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने देश को “जय जवान- जय किसान” का नारा दिया।  देश को सत्य अहिंसा एवं स्वच्छता का पाठ पढ़ाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवसके रूप में मनाया जाता है‌। बिरकोना संकुल समन्वयक हमीद उल्ला खान ने बताया कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी और महात्मा गांधी जी का जन्म एक ही तारीख को हुआ था और 2अक्टूबर को दोनों की जयंती मनाई जाती है। दोनों ने पुरा जीवन इस देश के लिए समर्पित कर दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने हाथों में झाड़ू लेकर विद्यालय परिसर की साफ सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत केशलीगोड़ान के सचिव ऋषभदेव साहू, सरपंच जानाबाई, उप सरपंच खेदूराम पंद्राम, राजीव मितान क्लब के अध्यक्ष, जगेसर पटेल, जनकराम निषाद, मोतीराम पटेल, मनोहर पटेल, सुखनंदन पटेल, सरोज कुमार पटेल, संजय कुमार धुर्वे, सरिता धुर्वे, यमुना पटेल, तुलसी प्रसाद धुर्वे महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यगण, पालकगण, पंचगण उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

सिलाई प्रशिक्षण के लिए आवेदन 19 अक्टूबर तक आमंत्रित

Chunesh Sahu

वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किए प्रस्तुत

hindmedianews

राजमहल कवर्धा में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, गौरा-गौरी महोत्सव में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

hindmedianews

विधानसभा स्तरीय स्वास्थय पंचायत सम्मलेन में सम्मानित हुए पूर्व सरपंच बिरेतरा 

Chunesh Sahu

*नगर पंचायत गुण्डरदेही में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस: अध्यक्ष प्रमोद जैन ने विभिन्न स्थानों पर किया ध्वजारोहण*

Chunesh Sahu

मनखे मनखे एक समान का नारा बाबा गुरु घासीदास ने दिया -कविता योगेश बाबर कविता बाबर व आनंद पवार करेठा में बाबा घासीदास जी की 266 वी जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए

Chunesh Sahu