hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

सड़क नही तो वोट नहीं , आवेदन लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
@अजय जांगड़े
कवर्धा, विधानसभा पंडरिया के ग्राम पंचायत झिरियाखुर्द ग्राम झिरियाखुर्द में मुख्य मार्ग सडक आजादी से लेकर आज पर्यन्त तक नहीं बन पाया है जिससे ग्रामवासियों को अपने विधानसभा मुख्यालय आने जाने में परेशानी होता है साथ ही विद्यार्थियों , आमलोगो को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है एवं शासन की महात्वाकांक्षी योजना से वंचित हो रहे है जबकि ग्राम पंचायत झिरियाखुर्द की दुरी विकासखंड मुख्यालय से मात्र सात किलोमीटर एवं लोरमी से पंडरिया जाने वाली मुख्य मार्ग से जुड़ी सड़क मोहतराखुर्द से नरसिहपुर उदका जाने वाली सड़क में ग्राम झिरिया महज 4 किलोमीटर की दूरी पर है जो कि आजादी से लेकर आज तक नही बन पाया है जहा से होकर सभी पार्टियों के नेता व मंत्री गुजर चुके है ।
सड़क नही तो मतदान नही
ग्राम पंचायत झिरिया खुर्द के निवासियों ने जिला कलेक्टर को अपने आवेदन दिए है जिसमे लिखे है कि हमारे ग्राम पंचायत झिरियाखुर्द में सड़क निर्माण नहीं हो पाने स्थिति में हम समस्त ग्राम व पंचायतवासी चुनाव का बहिस्कार करने मजबूर है और आगामी चुनाव के पहले उक्त रोड बन नहीं पाया तो हम चुनाव की बहिस्कर करेंगे , आगामी विधान सभा चुनाव के पहले हमारे ग्राम पंचायत झिरियाखुर्द की सड़क रामकुमार के घर से दलपुरुवा पहुंच मार्ग तक रोड़ बनवाया जावे । यदि उक्त सड़क नही बन पाये जाने की स्थिति में हम विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे जिसकी सम्पूर्ण जबाबदारी शासन प्रशासन की होगी। अपनी मांग को कलेक्टर को आवेदन देने फागू राम , अमरदास , राजकुमार , सुरेश कुमार, बिरेन्द्र , गोपाल,संतराम ,रामफल व कार्तिक राम खूंटे सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे ।

संबंधित पोस्ट

*वन्य प्राणी तेंदुआ खाल की तस्करी करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार* *तेंदुआ खाल को बोरी में भरकर बिक्री करने तलाश रहा था ग्राहक* *घेराबंदी कर सायबर एवं थाना नगरी पुलिस की संयुक्त टीम ने धर दबोचा* *करीबन 13.83 लाख रुपए कीमती वन्य प्राणी तेंदुआ की खाल एवं प्रयुक्त दो मोटर सायकिल,मोबाइल आरोपी से की गई जप्त*

Chunesh Sahu

अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025: बस्तर में अमन, चैन और खुशहाली का संदेश

Sakshi Bansod

19 और 20 मार्च को सजेगा भोरमदेव महोत्सव का मंच  

hindmedianews

पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेई के हत्यारो को दी जाए कड़ी से कड़ी सजा – हाशिम रिजवी

aakashbanjare

ग्राम चाराचार के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरी प्रस्तुतियां, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने किया प्रोत्साहित*

Chunesh Sahu

महासमुंद पुलिस की बड़ी सफलता: नयापारा में घर चोरी का खुलासा,3 आरोपी गिरफ्तार

Sakshi Bansod