पंडरिया : अवैध शराब, गाँजा, बिक्री तथाजुआ सट्टा पर पंडरिया पुलिस लगातार कार्यवाही शुरू। थाना पंडरिया को मुखबिर से सूचना मिला की सैगोना का कार्तिक राम धुर्वे मोटर साईकल क्र. CG 09 JN 5379 से अवैध रूप शराब परिवहन करते सैगोना से पंडरिया की तरफ आ रहा है। उक्त सूचना की जानकारी थाना प्रभारी द्वारा जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया। जिस पर अधिकारियों के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी पंडरिया द्वारा टीम गठित कर तत्काल पाढ़ी तिराहा के पास नाकाबंदी किया गया। जहाँ मो.सा.क्र.CG-09 JN-5379 में एक संदिग्ध व्यक्ति आते दिखा। जो पुलिस की नाकाबंदी को देख कर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरा बंदी कर पकड़ा गया। उक्त व्यक्ति से टीम द्वारा पूछताछ करने पर अपना नाम कार्तिकराम धुर्वे पिता भारत धुर्वे उम्र 30 वर्ष पता ग्राम सैगोना बताया। जिसकी गाड़ी की तालासी लेने पर झोला एवं बैग में 05 जरकिन में रखा 25 बल्क लीटर देसी महुवा शराब कीमती 2500/ रुपये व परिवहन में इस्तेमाल 01 मोटरसाइकिल कीमती 50000/रुपये कुल जमुला कीमती 52500/ रुपये को बरामद कर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी से शराब रखने/परिवहन करने के सम्बन्ध में नोटिस दिया गया जो कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका आरोपी का कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34(2) का पाये जाने से गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी के विरुद्ध थाना पंडरिया में अपराध क्र. 273/23 पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल डिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पंडरिया निरीक्षक श्री उमाशंकर राठौर के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से उप. निरीक्षक नरेंद्र सिंह, आर. द्वारिका, ईश्वर, प्रभाकर, ओम प्रकाश, शैलेन्द्र, पुरुषोत्तम का विशेष योगदान रहा।