hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

चोरी के वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के 01 आरोपी  को थाना रेंगाखार पुलिस ने किया गिरफ्तार

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कबीरधाम : जिले के पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा  समस्त थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना चौकी क्षेत्र के आपराधिक गतिविधियों पर सतत निगाह रखते हुए चोरी की वारदात पर अंकुश लगाकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त उचित वैधानिक कार्रवाई करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक -10.09.2023 को प्रार्थिया जागेश्वरी केराम के फैंसी स्टोर के शटर का ताला तोड कर 03 अज्ञात चोर के द्वारा नगदी रकम 11000/- रुपये, चिल्लर करीब 784/- रुपये, व 04 सेट फैंसी पायल कीमती 860/- रुपये, 03 नग साड़ी कीमती 2400/रुपये, को चोरी कर ले गये हैं, तथा आसपास के दो-तीन दुकानों से भी कुछ कपड़े चोरी कर ले गये है। कि रिपोर्ट पर थाना रेंगाखार में अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को उक्त घटना की जानकारी दी गई। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय ध्रुव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रेंगाखार निरीक्षक श्री कार्तिकेश्वर जांगड़े द्वारा थाने में टीम गठित कर आरोपियों के पता तलाश हेतु रवाना किया गया। दौरान पता तलाश के लोहारा की ओर एक मोटर सायकल में तीन लोग जा रहे थे, जो पुलिस वाहन को आते देख काफी रफ्तार से भागने लगे और लगभग 03-04 किलोमीटर की दूरी पर मोटरसाइकिल को छोड़कर जंगल की ओर भागने लगे जिनमें से 01 संजय ठाकुर को पुलिस टीम द्वारा धर दबोचने में सफलता प्राप्त हुआ और उसके दो साथी भागने में कामयाब हो गए। आरोपी संजय पिता खेमू ठाकुर उम्र 22 वर्ष निवासी खैरी थाना साजा जिला बेमेतरा से पुछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार कर चोरी किये चिल्लर करीब 784/- रुपये, व 04 सेट फैंसी पायल कीमती 860/- रुपये,03 नग साड़ी कीमती 2400/ रुपये तथा कुछ कपड़े, घटना में प्रयुक्त लोहे के सब्बल और 01मोटरसाइकिल तथा चोरी कर ख़राब होने से छोड़ दिए 01 और मोटर सायकल कुल 02 मोटर सायकल कीमती 65000/ कुल जमुला कीमती 69044/ रुपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के निर्देशन पर थाना प्रभारी रेंगाखार निरीक्षक श्री कार्तिकेश्वर जांगड़े के नेतृत्व में थाना टीम से प्रधान आरक्षक कोमल मेरावी,आरक्षक पुरानिकदास, मनीष प्रधान, नंदकुमार साहू, भवानी नेताम व थाना रेंगाखार पुलिस टीम का सराहनीय भूमिका रही।

संबंधित पोस्ट

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 नवंबर को कांकेर आएंगे।*

Chunesh Sahu

प्रधान मंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी सौंपकर, नवीन भवनों मे गृह प्रवेश कराया गया, शासन के योजनाओं का लाभ प्रत्येक वर्ग और व्यक्ति को मिले, तारिणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, अध्यक्ष जिला पंचायत 

Chunesh Sahu

विद्यालय में शराब पीकर पहुंचा शिक्षक, वीडियो वायरल… शिक्षा का मंदिर शर्मसार

Sakshi Bansod

भारतीय क्रिकेट में नया इतिहास रचा ,ऋषभ पंत बने देश के दूसरे विकेटकीपर कप्तान, गुवाहाटी टेस्ट में संभाली कमान

Sakshi Bansod

कवर्धा में 15 अप्रैल को नारी शक्ति सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण पर होगा मंथन

Sakshi Bansod

*जीएसटी बचत उत्सव से आम लोगों को मिली राहत, भाजपा नेताओं ने किया दुकानदारों और ग्राहकों से संवाद*

Chunesh Sahu