पंडरिया : स्वच्छ भारत, स्वच्छ शहर ,साफ सफाई की कारवां को आगे बढ़ाते हुए निकाय के द्वारा शहर की गांधी चौक , बस स्टैंड, हरिनाला सहित न्यायालय परिसर मैदान की साफ सफाई किया गया जिसमें काफी मशक्कत करना पड़ा सफाई कार्य करने के बाद नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आनें वाले नागरिकों को कचड़ा प्रबंधन की जानकारी दिया गया वही व्यवसायिक दुकानदार, ठेला संचालन करने वालों को स्पष्ट हिदायत दिया गया की वे स्वच्छता बनाएं रखे तथा नाली , सड़क तथा सार्वजनिक स्थलों में कचड़ा ना फैलाएं और कचड़ा प्रबंधन करते हुए अपने अन्य सम्बन्धित लोगों को भी प्रेरित करने का अपील किया गया।
बस स्टैंड परिसर में प्रस्तावित सर्व समाज हेतु डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मांगलिक भवन का निरीक्षण कर चिन्हांकित किया गया। इस स्वच्छता कार्यक्रम में नायब तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, पटवारी सहित शिव गायकवाड़, बृज सोनी, राजकुमार अनंत सहित समस्त जनप्रतिनिधि का सहयोग रहा