hindmedianews
Breaking News
अन्यक्राइमछत्तीसगढ़

गुरुर , पुरूर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने चलाया गया विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान।  

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

 34 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही कर 16,300 रू.वसूला गया जुर्माना। बालोद पुलिस की आम नागरिको से अपील यातायात नियमों का करे सम्मान

बालोद. गुरूर.. पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक श्री राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में यातायात विभाग बालोद एवं थानो की टीम द्वारा दिनांक 05.08.2023 को लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व विशेष मोटरयान चेकिंग अभियान चलाया गया। इस मोटर वाहन चेकिंग का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों पर प्रभावी कार्यवाही करना, मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन पर रोक लगाना, जिले में यातायात व्यवस्था के सुगम सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संचालन हेतु यातायात नियमों के उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना एवं आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाना है।

 

इस विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान आम जनों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन करने की समझाईश दिया गया एवं नियमों के उल्लंघन करते पाएं जाने पर थाना बालोद द्वारा 04 लापरवाह वाहन चालकों पर 6000 रू. जुर्माना, थाना देवरी द्वारा 10 चालकों के विरूद्व कार्यवाही कर 3000 रू. एवं यातायात बालोद द्वारा 20 लापरवाह वाहनों चालकों पर कार्यवाही कर 7300 रू. जुर्माना वसूल किया गया। इस संपुर्ण कार्यवाही के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करते पाएं जाने वाले कुल 34 लापरवाह चालकों के विरूद्व कार्यवाही कर 16,300 रू. जुर्माना वसूल किया गया।

 

बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करे, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाएं, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। यातायात पुलिस आपकी सहायता के लिए वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें।

 

 

बालोद से मंजू शर्मा के साथ के. नागे की रिपोर्ट. 7697402463.

संबंधित पोस्ट

ओबीसी महासभा ने लंबित राष्ट्रीय जनगणना, आरक्षण, प्रोटेक्शन बिल पारित करने के मुद्दे पर मशाल रैली निकाल कर आंदोलन का किया शंखनाद

hindmedianews

*सुशासन तिहार की तैयारियों को लेकर SDM ने की समीक्षा बैठक : लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश*

Chunesh Sahu

राज्य के सभी परिवारों को राशन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता-केबिनेट मंत्री श्री अकबर

hindmedianews

हटकेश्वर वार्ड धमतरी में गांजा बेच रहे आरोपिया को धमतरी पुलिस ने किया गिरफ्तार*  *आरोपिया के कब्जे से 02 किलो 146 ग्राम गांजा कीमती 11030/- रूपये बिक्री रकम 300/-रुपये, जुमला-11330/- रूपये किया गया जप्त* 

Chunesh Sahu

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की आयोजन राशि में अनियमितता,चिल्फी परियोजना का मामला 

hindmedianews

शिक्षक प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य के 200 शिक्षकों को उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान से किया गया सम्मानित

hindmedianews