hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात से नहीं बनेगा युवाओं का भविष्य – पूनम साहू* *मुख्यमंत्री जी, युवाओं को भेंट मुलाकात नहीं चाहिए रोजगार – पूनम साहू* 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*चुनावी वर्ष में युवाओं से भेंट मुलाकात के नाम छत्तीसगढ़ के युवाओं को भ्रमित कर रही है कांग्रेस*

बालोद, छत्तीसगढ़ दिनांक 22 जुलाई 2023। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिला अध्यक्ष पूनम साहू ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा आगामी 23 जुलाई को प्रदेश में होने वाले युवा भेंट मुलाकात कार्यक्रम पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री जी छत्तीसगढ़ के युवाओं को भेंट मुलाकात नहीं रोजगार चाहिए। मुख्यमंत्री श्री बघेल जी युवा भेंट मुलाकात के नाम पर चुनावी वर्ष में युवाओं को याद करते हुए चुनावी लाभ लेना चाहते हैं जो कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ एक दिखावा और छलावा मात्र है। उन्होंने कहा कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ के पंजीकृत लगभग 25 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात की थी आज चला चली की बेला में मुख्यमंत्री श्री बघेल को युवाओं की याद आ रही है। पूनम साहू ने कहा प्रदेश भर में सरकारी भर्तियों के नाम पर वाहवाही लूटने वाली सरकार की असलियत यह है की शासन स्तर पर विभिन्न विभागों में भर्तियों की अनुमति तो निकाल दिया पर प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ा रहे हैं ना उन पदों की परीक्षा की जा रही है ना ही साक्षात्कार किया जा रहा है। यही कारण है कि प्रदेश के युवा मुखर होकर सरकार का विरोध कर रहे है और मंत्री तक के बंगले का घेराव कर रहे हैं। उन्होंने कहा सरकार ने सभी वर्गों को छलने का काम किया है, ठगने का काम किया है और सरकार की जनविरोधी नीतियों से सबसे ज्यादा प्रताड़ित और प्रभावित छत्तीसगढ़ के युवा हुए है। उन्होंने कहा सरकार में अगर थोड़ी सी भी नैतिकता है तो प्रदेश के विभिन्न विभाग में नौकरी के लिए जो विज्ञापन निकाला गया है उस पर चुनाव के पूर्व तत्काल भर्ती कर युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जाए तब जाकर मुख्यमंत्री जी का भेंट मुलाकात कार्यक्रम सार्थक होगा अन्यथा यह माना जाएगा कि सरकार युवाओं को भेंट मुलाकात के नाम पर गुमराह कर रही है। उक्त बातें पूनम साहू जिला अध्यक्ष जनता कांग्रेस ने कही है.. 

के नागे की रिपोर्ट… 7697402463..

संबंधित पोस्ट

कांग्रेस ,भाजपा ,आप के दावेदार मज़बूत , किसको मिलेगा समर्थन 

hindmedianews

पत्रकारों पर जानलेवा हमला करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार  पत्रकारों पर हमले के बाद कई संगठनों ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया था

Chunesh Sahu

*ग्राम घोघोपुरी मे राजीव मितान युवा क्लब  का हुआ गठन….* *सर्वसम्मति से बिरेन्द्र साहू चुना गया अध्यक्ष….*

Chunesh Sahu

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार वर्ष 2025 के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

hindmedianews

विधायक अमर अग्रवाल ने कवर्धा के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और जनता को मुख्यमंत्री का संदेश दिया

hindmedianews

*गुण्डरदेही में विकास कार्यों की सौगात : 2 करोड़ 40 लाख रुपए के लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 2 करोड़ की नई घोषणा की

Chunesh Sahu