hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

पर्यावरण को संरक्षित करने ग्राम पंचायत चिटौद के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मे वृक्षारोपण किया गया… 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

 

बालोद गुरूर.. हरियाली अमावस्या पावन पर्व के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिटौद में गांव की तरफ से और स्कूल के बच्चो के द्वारा द्वारा धरती में शुद्ध वातावरण के लिए वृक्षा रोपण किया गया |

हमारी भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से ही पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाता रहा है। पर्यावरण को संरक्षित करने की दृष्टि से ही पेड़-पौधों में ईश्वरीय रूप को स्थान देकर उनकी पूजा का विधान बताया गया है। इस पर्व का जितना धार्मिक महत्त्व है उतना ही वैज्ञानिक औचित्य भी है। हरियाली अमावस्या पर्यावरण संरक्षण के महत्व और धरती को हरी-भरी बनाने का संदेश देती है। पेड़-पौधे जीवंत शक्ति से भरपूर प्रकृति के ऐसे अनुपम उपहार है जो सभी को प्राणवायु ऑक्सीजन तो देते ही हैं, पर्यावरण को भी शुद्ध और संतुलित रखते हैं। आज जब मौसम पूरे विश्व में बदल रहा है तब यह अमावस्या महज़ एक धार्मिक पर्व नहीं है बल्कि पृथ्वी को हरी-भरी बनाने का संकल्प पर्व भी है।

वृक्षा रोपण में श्री लोकेश कुमार साहू , श्री परमानंद साहू , स्कूली बच्चे दुगेश्वर यादव, सिद्धार्थ यादव, प्रकाश साहू, रुपम साहू, चंदन यादव, अमन यादव, गौरव साहू एवं गांव के बहुत से भी बच्चे शामिल थे |

ग्राम चिटौद में युवाओ एवं बच्चो के पर्यावरण के प्रति जागरूकता को देखते हुए गांव के प्रमुख जन बधाईयाँ देकर युवाओ को प्रोत्साहन किया गया |

संबंधित पोस्ट

कलेक्टर अनजान कबीरधाम जिले में मनरेगा कार्य में मशीनों से लिया जा रहा कार्य, जिलापंचायत की बू

hindmedianews

चौपाल लगाकर कृषक शिविर का किया आयोजन

Chunesh Sahu

*विश्व पर्यावरण दिवस पर संकल्प लें – हसदेव बचाएं, पर्यावरण बचाएं : आदिवासी नेता खिलेन्द ध्रुव* 

Chunesh Sahu

ग्राम हल्दी में गोंडवाना गोंड महासभा के वार्षिक कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर ने की शिरकत, आदिवासी समाज संस्कृति को सराहा*

Chunesh Sahu

प्रधानपाठक बाल अधिकारों का उड़ा रहे है धज्जियाँ , भरे धूम में शिक्षा के जगह बसंत ऋतु में लगवा रहे है पौधा

hindmedianews

जलजमाव बना मरीजों की राह का रोड़ा, 20 दिनों से परेशान उपस्वास्थ्य केंद्र जवाली – जिम्मेदार बेपरवाह!