hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

6 नग सागौन लकड़ी चोरी कर तस्करी कर रहे आरोपी चढ़ा विभाग के हत्थे

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कवर्धा/लोहारा: वन मंडल अधिकारी चूड़ामणि सिंह के निर्देशन में वन विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम सहित वनों की सुरक्षा के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आज वनमण्डल कवर्धा के सहसपुर लोहारा परिक्षेत्र के ग्राम धवला में अवैध रूप से सागौन प्रजाति के 06 नग चौखट 0.102 घ.मी. ले जाते हुए पाए जाने पर उक्त लकड़ी एवं वाहन (मोटर सायकल) जप्त किया गया।  
वनमंडलाधिकारी ने बताया कि वन परिक्षेत्र अधिकारी सहसपुर लोहारा के द्वारा टीम बनाकर परिक्षेत्र में 16 जून को विशेष रात्रि गश्त किया गया। गश्ती के दौरान ग्राम धवला में मोटर सायकल क्रमांक सीजी 09 जेसी 8625 से अवैध रूप से सागौन प्रजाति के 06 नग चौखट 0.102 घ.मी. ले जाते हुए पाये जाने पर टीम के द्वारा भारतीय वनाधिनियम 1927 की धारा 52 के अनुसार वन अपराध प्रकरण क्र. 17184/22, 16.06.2023 दर्ज कर आरोपी श्री विष्णु व. समूल,, उम्र 38 वर्ष ग्राम बोटेसूर, तहसील स.लोहारा एवं श्री जगेलाल पिता चैनू ग्राम भादूटोला से उक्त लकड़ी एवं वाहन जप्त कर सुपुर्द में लिया गया। रात्रि गश्त टीम में श्री अमित कुमार ध्रुव, उपवन क्षेत्रपाल, श्री ओंकार चंद्रवंशी, वनरक्षक तथा श्री शिवकुमार साहू, वनरक्षक की विशेष भूमिका रही।

संबंधित पोस्ट

बूथ सशक्तिकरण बैठक में शामिल हुए शिव रतन शर्मा जी ..  प्रत्येक बूथ को मज़बूत करने प्रभारियों को दिया आदेश. 

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा और सख्त निर्णय लेते हुए राज्य सरकार ने आगामी तीन महीनों के लिए सभी प्रकार की छुट्टियों पर रोक लगा दी है।

Sakshi Bansod

आरटीआई के जवाब में पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट की स्थिति, उपनिवेशकालीन नियमों पर उठे सवाल पुलिसकर्मियों के लिए ‘जीरो कट’ और ‘क्लीन शेव’ अनिवार्य नहीं

Sakshi Bansod

जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने किया कार्यभार ग्रहण

Chunesh Sahu

उप-मुख्यमंत्री  विजय शर्मा सड़क दुर्घटना में मृतकों के अंतिम संस्कार में हुए शामिल

hindmedianews

*अरमरीकला कबड्डी प्रतियोगिता में बिलासपुर की टीम प्रथम,*मचांदुर द्वितीय*

Chunesh Sahu