hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़

प्रेमिका पर प्राणघातक हमला करने वाले सनकी रांझा गिरफ्तार 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कवर्धा:कबीरधाम जिले के थाना रेंगाखार में दिनांक- 30/05/2023 को रात्रि में सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी किशन पिता फूलसिंह मंडावी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम खडौदा थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम द्वारा अपने प्रेमिका से जनपद के आवश्यक रजिस्टर की मांग कर रहा था, व नया मोटरसाइकिल खरीद कर दो कहकर विवाद कर रहा था। विवाद बढ़ जाने से आरोपी द्वारा हत्या करने की नियत से लोहे के हथौड़े से सिर में कई बार प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचाया गया। पीड़िता की शिकायत पर थाना रेंगाखार में धारा 307 भारतीय दंड विधान के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पीड़िता को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना प्रभारी रेंगाखार द्वारा उक्त घटना की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दी गई। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय ध्रुव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रेंगाखार निरीक्षक श्री दुर्गेश रावटे के द्वारा टीम गठित कर आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। दौरान विवेचना व पुलिस टीम के अथक प्रयास से महज 12 घंटे के भीतर आरोपी किशन मंडावी पिता फुलसिंह मंडावी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना रेंगाखार प्रभारी निरीक्षक श्री दुर्गेश रावटे के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से उप. निरीक्षक बी.आर. सिन्हा, प्र.आर. बालक दास, आरक्षक दिनेश धुर्वे, अंजोरदास, धनेश नेताम, विजय मेरावी,ओम प्रकाश खांडेकर, नरेन्द्र टेकाम,म.आर. सुनीता परस्ते की सराहनीय योगदान रही।

 

(प्रेमिका शब्द का उपयोग पुलीस प्रशासन के विज्ञप्ति के अनुसार किया गया है।)

संबंधित पोस्ट

 *जल जगार महोत्सव 5 एवं 6 अक्टूबर को* 

Chunesh Sahu

पटेल समाज का मान बढ़ाने पर किया आभार , प्रदेशाध्यक्ष ने कही बड़ी बात भाजपा शीर्ष पर है और रहेगा

hindmedianews

चिल्फी पुलिस की एक बार फिर बड़ी कार्यवाही MP निर्मित अलग अलग ब्रांड के देशी,अंग्रेजी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार 

hindmedianews

गुंझेटा–केशलीखुर्द सड़क निर्माण का भूमिपूजन, ग्रामीणों में हर्ष

Sakshi Bansod

अछूता : लापरवाह जनपद पंचायत पंडरिया के अधिकारी लोगों को कर रहा गुमराह

hindmedianews

कवर्धा में मतगणना हुई शुरू :अधिकारी व प्रतिनिधि के सामने खोला गया स्ट्रांगरूम हुई फोटोग्राफ्स

hindmedianews