hindmedianews
Breaking News
अन्यक्राइमछत्तीसगढ़

अवैध सट्टा के खिलाफ थाना गुरूर एवं सायबर सेल बालोद की बड़ी कार्यवाही।तीन आरोपी पकड़े गए.. 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

बालोद गुरूर… अवैध जुआ सट्टा के खिलाफ गुरूर पुलिस ने किया 5280 रुपये के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार. मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र कुमार यादव

के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरिश राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री बोनीफॉस एक्का के

पर्यवेक्षण अधिकारी गुरूर के दिशा निर्देश थाना प्रभारी गुरूर निरीक्षक श्री भानुप्रताप साव के नेतृत्व में थाना गुरूर

एवं सायबर सेल बालोद के सम्मिलित टीम द्वारा थाना गुरूर क्षेत्र में अवैध सट्टा के खिलाफ अभियान कार्यवाही के

दौरान दिनांक 05.04.2023 को मुखबीर के सूचना के आधार पर गुरूर के तीन अलग अलग व्यक्तियों द्वारा शांति

नगर सामुदायिक भवन के पास गुरूर, अम्बेडकर चौक गोड़वाना भवन के सामने गुरूर एवं ग्राम दानीटोला के पास

लोगों को अंकों पर दांव लगाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेलाए जाने की सूचना पर थाना गुरूर एवं सायबर सेल

सम्मिलित टीम द्वारा उक्त जगहों पर रेड कार्यवाही किया गया। जिसमें आरोपी (01) प्रकाश साहू पिता बिसाहू राम

साहू उम्र 27 साल साकिन दानीटोला, ( 02 ) ओमशंकर सारथी पिता संतराम सारथी उम्र 27 साल साकिन अम्बेडकर

चौक गुरूर, एवं (03) बिसाहू राम साहू पिता मुरहा राम साहू उम्र 57 साल साकिन दानीटोला थाना गुरूर के पास

से सट्टा पट्टी एवं 1460, 2150 एवं 1670 रूपये समक्ष गवाहन जप्त कर आरोपीगणों को अपराध धारा 4 ( क )

जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है। साथ ही सट्टा के प्रति क्षेत्र में जनाक्रोश को दृष्टिगत रखते हुए पृथक

से आरोपीगणों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी किया गया है।

उक्त प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक भानुप्रताप साव, सहा उपनिरीक्षक धरम भुआर्य, विश्वजीत

मेश्राम, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, नर्मदा कोठारी, आरक्षक आकाश दुबे, विपिन गुप्ता, एवं राहूल मनहरे थाना

गुरूर एवं सायबर सेल बालोद का सराहनीय योगदान रहा।

संबंधित पोस्ट

डाकुओं की छोटा रूप लुटेरे के ऊपर हुई कार्यवाही , मोबाइल छीन भागने का मामला 

hindmedianews

*ऐतिहासिक सौगात: नगर पंचायत गुंडरदेही में 12 जनवरी को मुख्यमंत्री करेंगे 100 करोड़ के कार्यों का श्रीगणेश*

Chunesh Sahu

पंडरिया में धूमधाम से मनाया गया “ईद ए मिलाद उन नबी” का पर्व, राजकुमार अनंत ने किया मुस्लिम समाज का सम्मान,भेंट किए साल और मिष्ठान 

hindmedianews

सियादेवी इको एडवेंचर फेस्ट का 13 फरवरी को होगा भव्य शुभारंभ जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने 13 से 15 फरवरी तक सियादेवी जलाशय में हो रहा आयोजन 

Chunesh Sahu

फर्जी हाजिरी और निर्माण अनियमितता के आरोपों से घिरा मनरेगा कार्य अमली मालगी में रिटेनिंग वॉल निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच की मांग

Sakshi Bansod

20 नवंबर 2022 को रायपुर में होने वाली ओबीसी की राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी बैठक सम्पन्न।

Chunesh Sahu