
राज्य सरकार की बजट में पंचायत सचिवों की मांग शामिल ना होने पर हक की लड़ाई लड़ने पंचायत सचिव सड़कों पर
~अजय जांगड़े~
पंडरिया : पंचायत सचिवों का एक सूत्रीय मांग परीविक्षा अवधि पश्चात् शासकीय करण की घोषणा नहीं करने के कारण दिनांक 16 मार्च 2023 से काम बंद, कलम बंद, अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठें। ग्राम पंचायत में कार्यरत पंचायत सचिवों का बजट 2023-24 में शासकीय करण करने के पंचायत मंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया था, किन्तु बजट में पंचायत सचिवों का शासकीयकरण के संबंध में कोई पहल नहीं होने से समस्त ग्राम पंचायत सचिवों में रोष व्याप्त है । छ.ग. पंचायत सचिव संघ के प्रांतीय आव्हान के अनुसार ग्राम
पंचायत सचिवों के एक सूत्रीय मांग परीविक्षा अवधि पश्चात् शासकीयकरण के संबंध में दिनांक 15.03.2023 तक सकारात्मक पहल नहीं की जाती है, तो जिले के समस्त ग्राम पंचायत सचिव दिनांक 16.03.2023 से ब्लॉक मुख्यालयों में काम बंद, कलम बंद कर अनिश्चित कालीन हड़ताल / आंदोलन पर रहेंगें, जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही शासन-प्रशासन की होगी । ब्लॉक पंचायत सचिव के प्रवक्ता शिवकुमार चंद्रवंशी ने बताया कि लंबे समय से हमारी मांग रही है जो अभी तक पूरा नहीं किया गया है, जिसके कारण हम सभी सचिव गण पंचायत के कार्य को मांग पूरा होने तक बंद रखेंगे । वहीं इस हड़ताल में पंचायत सचिव संघ ईकाई जनपद पंचायत पण्डरिया के सामने अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे रहें।






