
पालक संघ में भी अधीक्षक के खिलाफ कार्यवाही की मांग
कवर्धा, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगाव में रेंकिंग के जो मामला सोशल मीडिया में वायरल हुआ उस पर जिला कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान में लेकर जांच तो कराया लेकिन उस पर जिस तरह का कार्यवाही और जिम्मेदारी तय करना चाहिए उस तरह का नही हुआ जो सोशल मिडिया और लोगो के जबान पर है । आखिर बच्चों के ऊपर घटित हुई कृत्य पर जिम्मेदार के ऊपर कार्यवाही क्यो नही हुआ ।प्रभारी सहायक आयुक्त ने पालको और निगरानी समिति का बैठक लिया जिसमे भी अधीक्षक के ऊपर कठोर कार्यवाही की मांग उठी है ।
पूर्व में सहायक आयुक्त पर हुई थी कार्यवाही
इसी शिक्षा सत्र में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की अव्यवस्था को लेकर छात्रों ने अगस्त- सितंबर महीने में कलेक्टर से मिलकर अवगत कराया गया जिसे संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर ने स्वयं विद्यालय का निरीक्षण करते हुए सीधा सहायक आयुक्त को दोषी मानते हुए सहायक आयुक्त का प्रभार अन्य अधिकारी को दे दिया । कार्यालय कलेक्टर, जिला कबीरधाम (छ.ग.)
क्रमांक /7559/स्था./ कार्य. विभा.न.क्र. 20V / 2022 कबीरधाम दिनांक 05/9/2022
श्री आर. एस. टंडन, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, कबीरधाम के स्थान पर अन्य अधिकारी की पदस्थापना होते तक, आगामी आदेश पर्यन्त प्रशासनिक व्यवस्था के तहत् श्रीमती मोनिका कौड़ो, संयुक्त कलेक्टर, जिला कार्यालय कबीरधाम को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अस्थायी रूप से सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, जिला कबीरधाम का दायित्व निर्वहन हेतु आदेशित किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी कर दिया था ।
संयुक्त कलेक्टर को मिला सहायक आयुक्त का जिम्मेदारी
तत्कालीन सहायक आयुक्त आर एस टण्डन का प्रभार जिला कार्यालय में पदस्त संयुक्त कलेक्टर को अतिरिक्त प्रभार के लिए यह आदेश जारी हुआ जिसमे लिखा था
कार्यालय कलेक्टर, जिला कबीरधाम (छ.ग.) क्रमांक /7580/स्था /कार्य. विभा.न.क्र. 20 व्ही/ 2022 कबीरधाम दिनांक 05/09/2022
प्रशासनिक व्यवस्था के तहत् मोनिका कौड़ो, संयुक्त कलेक्टर, जिला कार्यालय कबीरधाम को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त प्रभारी अधिकारी, आदिवासी विकास विभाग, जिला कबीरधाम का दायित्व सौंपा जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
विभाग को नही सम्हाल पा रहा प्रभारी सहायक आयुक्त








