hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*भगवान विष्णु ने पृथ्वी को कंस के अत्याचार और आतंक से मुक्त कराने श्रीकृष्ण के रुप में लिए अवतार : रंजना साहू* *सुरक्षा, करुणा, कोमलता और प्रेम के भगवान हैं श्रीकृष्ण : रंजना साहू*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*भगवान विष्णु ने पृथ्वी को कंस के अत्याचार और आतंक से मुक्त कराने श्रीकृष्ण के रुप में लिए अवतार : रंजना साहू*

*सुरक्षा, करुणा, कोमलता और प्रेम के भगवान हैं श्रीकृष्ण : रंजना साहू*

*ग्राम छाती में श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म उत्सव में शामिल हुई विधायक रंजना साहू, बाल गोपाल श्रीकृष्ण को गोद में लेकर श्रीकृष्णमय संगीत में श्रोताओं के साथ लिए आंनद*

धमतरी – ग्राम छाती में श्रीमद भागवत कथा का 9 दिवसीय आयोजन श्री श्रद्धासुमन महिला मानस परिवार एवं समस्त ग्रामवासियो के सहयोग से किया जा रहा है, जिसमे संगठन की महिलाएं स्वयं क्षेत्र की विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू जी के निवास में जाकर श्रीमद भागवत कथा यज्ञ का निमंत्रण दिया, आमंत्रण स्वीकार कर विधायक रंजना साहू कृष्ण जन्म उत्सव के पावन अवसर पर शामिल हुई, सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण व व्यासपीठ को प्रणाम कर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख शांति की कामना की।

कथावाचक महाराज जी को श्रीफल भेंट कर प्रणाम किए, कथावाचक महाराज जी के द्वारा संध्या कालीन बेला में भगवान श्री कृष्ण जन्म की कथा सुनाई, तदुपरांत भगवान श्री कृष्ण के भक्तिमय संगीत से समस्त श्रोतागण नृत्य कर झूमते रहे इस अवसर पर विधायक ने बाल गोपाल श्रीकृष्ण को गोद में उठा कर समस्त श्रोताओं के साथ श्री कृष्ण जन्म उत्सव का आनंद लिए। विधायक ने कहा कि भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण सर्वोच्च देवता के रूप में पूजा की जाती है, वह सुरक्षा, करुणा, कोमलता और प्रेम के भगवान हैं, श्रीकृष्ण ने अपना अवतार भाद्र माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मध्यरात्रि को अत्याचारी कंस का विनाश करने के लिए मथुरा में लिया और अहंकारी कंस का संहार कर पृथ्वी को कंस के अत्याचार से मुक्त कराएं। हमारे देवी-देवताओं में सबसे लोकप्रिय और व्यापक रूप से पूजनीय भगवान श्रीकृष्ण है। विधायक ने संगठित मातृशक्तियों के द्वारा श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के आयोजन में हौसला बढ़ाते हुए उत्साहवर्धन किए एवं सफल आयोजन के लिए बधाई दिए। इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष भगत यादव, मंडल महामंत्री संतोष चंद्राकर, प्रीतम साहू, राजू चंद्राकर, जनपद सदस्य धनेश्वरी साहू, समाज सेविका ज्योति साहू, संगठन की महिलाएं ममता चन्द्राकर, रेणु चन्द्राकर, रीतु साहू, दुर्गा धनकर, भारती चन्द्राकर, विशाखा धीवर, जानकी निषाद, क्लीनिक्स पाल, उर्मिला ढीमर, संगीता साहू, विजय ढीमर, फिरंता चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहे।

 

संबंधित पोस्ट

*ब्रेकिंग न्यूज़…* *दो दिवस का राजकीय शोक….* *साइंस कॉलेज मैदान में होने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम रदद्…*

Chunesh Sahu

तपेगा मौसम प्रदेश में अगले दो दिन तक लू चलने, तापमान बढ़ने की चेतावनी 40° से ऊपर रहेगा पारा, संभलकर रहें

Sakshi Bansod

छः गाय दो बछड़ों का कर रहे थे तश्करी, एक हुआ फरार तो चार आए गिरफ्त

hindmedianews

*बालोद जिला के तीनों विधान सभा क्षेत्रों में कौन होगा प्रत्याशी…?.?.?.* *आख़िर किस पर लगाएंगी दांव….?.?*

Chunesh Sahu

कबीरधाम जिले में अक्ति के दिन मनाया जाएगा माटी पूजन दिवस, तैयारियां शुरू, गौठानों और गांवों में होंगे विविध कार्यक्रम

hindmedianews

कांग्रेस ,भाजपा ,आप के दावेदार मज़बूत , किसको मिलेगा समर्थन 

hindmedianews