hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*6 फरवरी से वेतन विसंगति को लेकर सहायक शिक्षक हड़ताल पर*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*6 फरवरी से वेतन विसंगति को लेकर सहायक शिक्षक हड़ताल पर*

 

धमतरी -करीब 10 सालो से वेतन में विसंगति का दंश झेल रहा सहायक शिक्षक एक बार पुनः अपनी मांगो को लेकर हड़ताल में जाने को विवश हो गया है।पिछले साल सीएम साहब के आश्वासन पर 18 दिन के हड़ताल के बाद सीएम भूपेश बघेल पर विश्वास करके हड़ताल समाप्त कर दिया था और बच्चो के अर्धवार्षिक परीक्षाओं को उनके भविष्य को देखते हुए प्राथमिकता दिए थे सीएम साहब ने कमिटी भी बनाई जिनको 3 माह में रिपोर्ट सौंपना था लेकिन आज लगभग एक साल गुजर जाने के बाद भी न विसंगति दूर हुई न ही कमिटी की रिपोर्ट आई।

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन विगत 4 सालों से वेतन विसंगति दूर करने को लेकर सड़क की लड़ाई के साथ भेंट मुलाकात एवं चर्चा के माध्यम से उच्च अधिकारियों से लेकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय तक को अवगत कराएं हैं। लेकिन अभी तक सरकार द्वारा निर्णय नहीं लिया गया।विगत वर्ष 16 सितंबर 2021 को माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर 3 महीने की एक कमेटी का निर्माण किया गया था जिसका निर्णय आज तक नहीं आ पाया जिससे शिक्षक संवर्ग में नाराजगी है।* *छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आहवान पर 6 फरवरी 2023 से ब्लॉक स्तरीय अनिश्चितकालीन आंदोलन करने की रणनीति बनाई गई है।जिसको लेकर आज जिला शिक्षा अधिकारी तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी को हड़ताल में रहने का ज्ञापन सौंपा गया।विदित हो कि जब भूपेश बघेल विपक्ष में थे तब सहायक शिक्षको के हड़ताल स्थल में आकर स्वीकारा था कि वाकई में सहायक शिक्षको के वेतन में विसंगति है और सत्ता में आने के बाद उसे सुधारा जाएगा लेकिन सत्ता में 4 साल गुजर जाने के बाद भी स्थिति जस का तस बना हुआ है।जिसके कारण आज सहायक शिक्षक पुनः अपने जायज मांग को लेकर हड़ताल करने मजबूर हो गए है।ज्ञापन सौंपने के साथ ही नवनियुक्त बीईओ श्री अमित तिवारी जी का ब्लॉक में स्वागत गुलदस्ता प्रदान कर सहायक शिक्षक फेडरेशन द्वारा किया गया और विषय विकल्प को लेकर विस्तृत चर्चा की गई जिस संबंध में ऐसे शिक्षको की सूची जारी करने की बात बीईओ महोदय द्वारा कहा गया।ज्ञापन सौंपने के लिए जिलाध्यक्ष दौलत ध्रुव,ब्लॉक अध्यक्ष धमतरी तेजलाल साहू,परमेश्वर साहू,टीकाराम साहू,तुकलेश साहू,नवीन मार्कण्डेय, शिवानी दास आदि शामिल थे।*

संबंधित पोस्ट

4800 रूपये व 52 परी के साथ आठ जुआरी गिरफ्तार

Admin

छत्तीसगढ़ बजट 2025-26: समावेशी विकास को गति देने वाला बजट : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

Sakshi Bansod

गाली गलौच कर मारपीट किये जाने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार.. एक्सिडेंट को लेकर हुईं मारपीट.हॉस्पिटल रायपुर में मृत्यु हो जाने से जोड़ी गई आरोपियों के विरुद्ध धारा 302 भादवि.*

Chunesh Sahu

तलवार लहराते हुए शराबी गिरफ्तार

Sakshi Bansod

संकुल केंद्र बिरकोना में पालक-शिक्षक मेगा बैठक का हुआ आयोजन

hindmedianews

एक पेड़ मां के नाम” प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान में किया गया वृक्षारोपण 

hindmedianews