hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री का ट्वीट आदेश…. महज़ एक ट्वीट….*ग्रामीणों ने सुबह रोकी रेत से भरी गाड़ी….. शाम तक हो गई सेटिंग…..* *माइनिंग अफसर की संदिग्ध भूमिका….. मामला रेत खदान का…..*.

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

*ग्रामीणों ने सुबह रोकी रेत से भरी गाड़ी….. शाम तक हो गई सेटिंग…..*

छत्तीसगढ़ /धमतरी

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला में अवैध रेत खनन जोरों पर है…. जहां सही कायदे कानून को तांक में रखकर धड़ल्ले से महानदी का सीना छलनी करने से कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं…..

पुरा ममला कुरूद विकासखण्ड में स्थित रेत घाटों का है, जहां पर बगैर रॉयल्टी और फर्जी रॉयल्टी के। बदौलत धड़ल्ले से अवैध रेत परिवहन जारी है….।

वहीं बीते कल नारी_ चारभाटा मेंसुबह समय लगभग 30 से 40 रेत से भरी हाइवा गाड़ी ग्रामीणों द्वारा रोकी गई थी…. लेकिन दिन के ढलते ढलते अधिकारी और रेत ठेकेदार समेत ग्रामीणों की सेटिंग जम गई जिसके चलते कार्यवाही शून्य रही ।

मामले में खनिज इंस्पेक्टर का कहना है कि जब खनिज अमला मौके पर पहुंची तब तक सभी रेत हाइवा गाड़ी सेटिंग कर पार हो गए।

वहीं सूबे के मुखिया भूपेश बघेल के द्वारा 28 जनवरी 2022 को एक ट्वीट किया गया था जिसमें, अवैध उत्खनन के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे, कार्यवाही नहीं होने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की बात कही थी।वहीं अवैध उत्खनन को रोकना जिले के कलेक्टर और एसपी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होने की बात कही थी।

@CMO_chattisgarh

लेकिन जिले के खनिज अफसर और कलेक्टर,एसपी को अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्यवाही करने फुरसत नहीं मिल रही है…

या यूं कहें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ट्विटर आदेश महज़ एक ट्वीट समझ जि़म्मेदार अधिकारी अपनी रोटी सेंकने में लगे हुए हैं।

 

वहीं इस मामले को कुछ ग्रामीण दूसरे एंगल से देख रहे हैं जिसमें संबन्धित रेत खदानों में सत्ता पक्ष के कुछ छुटभैया नेताओं की हिस्सेदारी और संबन्धित अधिकारी की संरक्षण के चलते कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।

जिनमें मुख्य तौर पर नारी, चारभाटा, मंदरोद, गिरौद, सोनेवारा, सरगी, लीलर, कपाल फोड़ी, अमलीडीह, परेवडीह, कुल्हाड़ी कोट,में धड़ल्ले से अवैध उत्खनन सारे कायदे कानून को तांक में रखकर जारी है।

 

वहीं कुछ तो ऐसे ठेकेदार है जो जून 2022 के रॉयल्टी पीठपास,को अभी भी उपयोग में ला रहे हैं, जिससे अधिकारी भी भली भांति परिचित हैं।

खैर जि़म्मेदार अधिकारी मुख्यमंत्री के ट्वीट को महज ट्वीट समझ नजरंदाज कर रहे हैं लेकिन कार्यवाही नहीं है….. बहरहाल देखना होगा कि क्या कार्यवाही की जाती है या कुछ छुटभैया नेताओं के डर के चलते यूं ही अवैध उत्खनन को बढ़ावा दिया जाएगा ।

 

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

भारत आज सरयू के किनारे एक स्वर्णिम अध्याय रच रहा, यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प से पूरा हुआ है : भावना बोहरा 

hindmedianews

जुआं चल रहा हैं तो वीडियो बनाओ ! प्रेस वालो का काम वसूली करना हैं :- चौकी प्रभारी

Chunesh Sahu

नारी शक्ति सम्मेलन का भव्य आयोजन, 33% आरक्षण को लेकर महिलाओं ने किया जोरदार समर्थन व्यक्त

Sakshi Bansod

*परसतराई में गोंडवाना गोंड महासभा का अधिवेशन संपन्न, सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और समाज को सशक्त बनाने का संकल्प*

Chunesh Sahu

पिनकापार में खाद की कमी से मची भगदड़ हुई किसान परेशान नाराजगी आई सामने

Chunesh Sahu

*जय मां बांधा दाई कबड्डी दल द्वारा आयोजित एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक प्रतिनिधि डीपेंद्र साहू एवं जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू, सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किए*

Chunesh Sahu