hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

बड़ौदा आरसेटी में दिया जाएगा घरेलु वायरिंग का निःशुल्क प्रशिक्षण इच्छुकों से 14 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

इच्छुकों से 14 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

 

धमतरी,  जनवरी 2023/ बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान धमतरी में 30 दिनों का निःशुल्क घरेलु वायरिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए बीपीएल राशनकार्ड और मनरेगा जॉब कार्डधारी, 18 से 45 साल तक की आयु और स्वरोजगार के इच्छुक हितग्राही आगामी 14 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। निदेशक, बड़ौदा आरसेटी से मिली जानकारी के मुताबिक आवासीय सुविधायुक्त, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा प्रायोजित इस प्रशिक्षण के लिए 35 सीटें आरक्षित हैं। प्रशिक्षण में हिस्सा लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज शैक्षणिक योग्यता, राशनकार्ड, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड और चार पासपोर्ट साईज की फोटो के साथ कम्पोजिट भवन के पीछे स्थित बड़ौदा आरसेटी में उपस्थित होना होगा।

                    प्रशिक्षण के दौरान बिजली उपकरण, वोल्टेज, एमसीबी, कनेक्शन, सिरीज और डायरेक्ट बोर्ड कनेक्शन, स्वीच, मास्टर स्विच वायरिंग, डायरेक्ट बोर्ड कनेक्शन, लॉज वायरिंग, अस्पताल और घर वायरिंग, थ्री फेस वायरिंग, पंखा, ट्यूब लाइट, हीटर, बेल फिटिंग इत्यादि की तकनीकी और प्रायोगिक जानकारी दी जाएगी। साथ ही उद्यमिता संबंधी जानकारी भी प्रशिक्षण के दौरान दी जाएगी।

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

विश्व आत्महत्या रोकधाम दिवस पर कार्यक्रम, मानसिक तनाव से रहें दूर

hindmedianews

दिल्ली में होगा शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का 22वां चातुर्मास

hindmedianews

मनरेगा नियमों की खुलेआम अनदेखी:पंडरिया जनपद में चेक डेम निर्माण बना मनमानी का केंद्र, मशीनों के उपयोग से मजदूर बेरोज़गार,जिलाधिकारी की निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल

Sakshi Bansod

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कबीरधाम यातायात पुलिस की नजर ,कार्यवाही होने पर चालक हुए सचेत

hindmedianews

कुलदीप साहू को युवा कांग्रेस बालोद जिला महासचिव बनाए गए. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी बधाई..

Chunesh Sahu

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश :विकास कार्यों में लाएं तेजी, हो गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन

hindmedianews