
*धमतरी में धूमधाम से निकली क्रिसमस रैली….*
धमतरी में मसीहियों ने नाचते गाते जिला में रैली निकालकर प्रभु यीशु का संदेश जन-जन तक पहुचाया। रैली चर्च ऑफ गॉड धमतरी से प्रारंभ होकर रत्नाबांधा, घड़ी चौक से होते हुए, कचहरी चौक से मुनिस्पल स्कूल से वापस चर्च ऑफ गॉड में रैली पहुंची। प्रभु यीशु के गाने पर थिरकते मसीही पूरे उत्साह में नजर आए।

आपको बता दें कि पूरे विश्व में 25 दिसंबर को प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस पर क्रिसमस पर्व मनाया जाता है।
मसीही बड़े ही उत्साह एवं धूमधाम के साथ पर्व मनाते हैं। रैली में भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। चर्च कैंपस में केक काटने के बाद दोपहर में रैली निकाली गई। 
चौक पर 5-5 मिनट प्रार्थना और संदेश दिया गया। रैली में मसीही समाज के लोग पूरे परिवार सहित शामिल हुए। यातायात प्रभावित ना हो इसके लिए पुलिस बल की भी व्यवस्था की गई जिसमें मसीही समाज के लोगों ने भरपूर सहयोग किया, साथ ही बड़े ही अनुशासन के साथ कतार में रैली निकली गई। इस मौके पर सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।



चुनेश साहू 7049466638





