
*दलहन तिलहन को बढ़ावा देने योजना तहत वितरित की जा रही चना का बीज….*
*जनपद अध्यक्ष गूंजा साहू ने किया शुभारंभ…*
धमतरी
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला में फसल चक्र परिर्वतन साथ ही दलहन तिलहन फसलों को बढ़ावा देने अनेक योजनाओं अन्तर्गत बीजों का वितरण किया जा रहा है।

उपसंचालक मोनेश साहू कृषि विभाग से मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत भानपुरी में आज कृषकों को कृषि विभाग द्वारा बीज ग्राम योजना अंतर्गत चना बीज का वितरण किया गया।
किसानों को फसल परिवर्तन के तहत बीज ग्राम योजना के तहत प्रति एकड़ 30 किग्रा चना बीज वितरण किया गया इसके अलावा राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा,गरवा, घुरवा, बाड़ी के तहत् गौठनो में निर्मित वर्मी कंपोष्ट खाद, और गौ मूत्र से निर्मित ब्रम्हास्त्र औषधि का वितरण किसानों को किया गया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष गुंजा साहू, ग्राम सरपंच जानकी साहू, कृषक मित्र व ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भाग्यश्री गुप्ता , एवम किसान घनश्याम साहू, आगेश्वर साहू, छोटूराम साहू, राजिम साहू समेत अन्य किसान उपस्थिति रहे।
चुनेश साहू





