
यादव युवा प्रकोष्ठ प्रथम कार्य समिति की बैठक संपन्न
सनावल=सर्व यादव ,समाज युवा प्रकोष्ट जिला अध्यक्ष श्री संतोष यादव के नेतृत्व में सर्व यादव समाज युवा प्रकोष्ठ नव नियुक्त ब्लाक (तहसील) अध्यक्ष श्री जयसवंत यादव के उपस्थिति में प्रथम युवा प्रकोष्ट रामचंद्र पुर का प्रथम कार्य समिति बैठक रेस्ट हाउस सनावल में किया गया एवं समस्त पदा अधिकारियों का बैठक किया गया जिसमे सर्व यादव समाज युवा प्रकोष्ट रामचंद्र पुर के।
संरक्षक श्री दिनेश यादव ग्राम पीपर पान को सर्व सहमति से बनाया गया एवं महा सचिव श्री जशवन्त यादव तालकेशवर पुर एवं प्रवक्ता श्री राज कुमार यादव त्रिशूली को बनाया गया तथा सदस्य के रूप मे रामचंद्र पुर के समस्त युवा प्रकोष्ट के पदा अधिकारी एवं युवा प्रकोष्ट ब्लाक अध्यक्ष श्री जयसवंत यादव के द्वारा कार्य समिति सदस्य का विस्तार किया गया तथा सर्व सहमती से यह निर्णय लिया गया कि रामचंद्र पुर के सभी ग्राम पंचायत में जाकर आगामी दिनांक से यादव युवा प्रकोष्ठ का सभी ग्राम पंचायत में जाकर अपने युवा प्रकोष्ट का चुनाव कर एक जुटता एवं एकता बना कर समाज का दिशा एवं दशा बदलने का निर्णय लिया गया जिसमे जशवंत यादव, लल्लू प्रसाद, प्रेमलाल, सोमनाथ यादव, अर्जुन कुमार, संजय यादव, दसरथ यादव, नवनीत कुमार, राजकुमार, अवधेश यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता तथा पदा अधिकारी गड़ उपस्थित थे !
इस अवसर पर एक साथ एक नारा दिया गयायु
वा प्रकोष्ट का सोच प्यारा
नशा मुक्त हो समाज हमारा !
के साथ नशा मुक्ति पर जोर दिया जाएगा





