hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़स्वास्थ्य

*जिला शिक्षा विभाग के तत्वधान में नवीन जिला ग्रन्थालय में मनाई गई राजा राम मोहन राय की जयंती…..* *महापौर की विशेष आतिथ्य में रैली को दिखाई गई हरी झंडी….*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*जिला शिक्षा विभाग के तत्वधान में नवीन जिला ग्रन्थालय में मनाई गई राजा राम मोहन राय की जयंती…..*

 

*महापौर की विशेष आतिथ्य में रैली को दिखाई गई हरी झंडी….*

 

छत्तीसगढ/धमतरी :

आज राजा राम मोहन राय जी की 250 वीं जयंती पर नगर निगम महापौर विजय देवांगन की मुख्य आतिथ्य, अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.आर एन मिश्रा,और वरिष्ठ लेखा परीक्षा, रमेश देवांगन और अन्य स्कूली शिक्षकों की उपास्थि में आज महिला सशक्तिकरण जागरूकता को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई।

महापौर विजय देवांगन ने कहा कि भारतीय समाज के उद्धार में, उनके महान योगदान के लिए आभार, यह अद्भुत संयोग है कि आज महान समाज सुधारक की 250वीं जयंती है और राजा राम मोहन राय नवीन जिला ग्रन्थालय के में कार्यक्रम का अयोजन किया गया,

 उन्होंने कहा आज उन्हें याद करने का अवसर है, जिन्होंने हमारे देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, हम सभी को उनके महान कार्यों, उच्च आदर्शों और उनके जीवन के दर्शन की याद दिलाएगी।

राजा राम मोहन राय के योगदान को याद करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी डा. आर एन मिश्रा ने कहा, ‘‘उनका नाम लेने पर एक स्वतंत्र और दूरदर्शी विचारक की छवि आती है जो न सिर्फ एक महान समाज सुधारक थे बल्कि एक महान दार्शनिक, शिक्षाविद और महान पत्रकार भी थे। उनकी विद्वता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 15 साल की उम्र में ही बंगाली, फारसी, अरबी और संस्कृत भाषा सीख ली थी। बाद में उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी भी सीखी। उन्होंने शिक्षा और महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए जो काम किया वह अतुलनीय है।

 बाल विवाह पर उनका स्पष्ट मानना था कि महिलाओं की शादी की उम्र बढ़ाई जानी चाहिए और महिलाओं को पुनर्विवाह का अधिकार मिलना चाहिए। सही मायने में वह आधुनिक भारत के निर्माता और बंगाल पुनर्जागरण के जनक थे।

 

 

 इसके अलावा बताया कि नवीन जिला ग्रन्थालय हफ्ते के सातों दिन खुली रहती है जिसमे छात्र विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा के लिए मददगार साबित हो रहा है।

 

जिला शिक्षा विभाग के तत्वधान में नवीन जिला ग्रन्थालय से नारी सशक्तिकरण जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमे लगभग तीन सौ छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिसमे शिव सिंह वर्मा आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतारी, डॉ. शोभाराम देवांगन शा उच्च माध्यमिक विद्यालय धमतरी, नत्थू जी जगताप ऊ मा वि धमतरी, शा ऊ मा वि हाटकेशर धमतरी, शा. ऊ मा वि मुजगाहन धमतरी के स्कूली छात्रों ने रैली में शामिल हुए ।

 

मुख्य अतिथि के रूप में श्री विजय देवांगन ( महापौर, नगर पालिक निगम धमतरी ) अध्यक्षता श्री डॉ. रवीन्द्र नाथ मिश्र ( जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी ), विशेष सहयोग श्री रमेश कुमार देवांगन ( वरिष्ठ लेखा परीक्षक, जिला शिक्षा कार्यालय धमतरी ) श्री एस. हरीश चंद्र राव (जिला ग्रंथालय प्रभारी ) श्री हरिकिशन साहू ( ग्रंथपाल ) श्रीमति मोनिका सोनकर ( ग्रंथपाल श्री लेखराज पुरी,श्रीमति ममता ढ़ीवर,श्री मोहेन्द्र कुमार साहू,नेहा वर्मा,निहारिका साहू,देवेन्द्र सिन्हा,श्री आई. एल. साहू,श्रीमति मेनका निषाद ,श्री राजकुमार सिन्हा ,श्रीमति प्रतिमा नागवंशी शामिल हुए।

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

डालामौहा के समीप वन विभाग द्वारा बनाया सड़क क्षतिग्रस्त , मरम्मत शुरू , मंत्री से शिकायत की तैयारी 

hindmedianews

रायपुर में गिरा पारा; कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी

Sakshi Bansod

सप्तमी पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, करुणामयी माता की श्रद्धा और उल्लास के साथ पूजा…!

अजय महंत

कांग्रेस नहीं चाहती थी राम मंदिर बनें, मोदी जी के प्रयासों से ही आज हिन्दू आस्था को मिला सम्मान : योगी आदित्यानाथ

hindmedianews

वन मंडल कवर्धा से शुरू हुई एक पेड़ मां के नाम, संदेश ~प्रकृति को हरा भरा बनाना है के साथ

hindmedianews

किसका टूटेगा गुरुर, और किसका रहेगा गुरुर,नगर पंचायत चुनाव?

Chunesh Sahu