
*धमतरी में बुनियादी सुविधाओं के लिए जागरूक युवा मंच के बैनर तले उग्र आंदोलन की तैयारी तेज*
धमतरी में जागरूक युवा मंच के बैनर तले धमतरी के युवा बुनियादी सुविधाओं के लिए उग्र आंदोलन के तैयारी में जुट गए हैं। धमतरी के युवा अपने आप को छत्तीसगढ़ के बाकी शहरों के मुताबिक विकास की सौगात नहीं मिल पाने से बेहद नाराज हैं। यहाँ बड़े शहर होने के बावजूद हमेशा सौतेला व्यवहार के कारण अपने आप को पिछड़ा हुआ महसूस करते हैं। जिसके लिए युवाओं ने विकास के लिए आंदोलन का रास्ता तैयार करने में जुटे हुए हैं। जागरूक युवा मंच के कोमल संभाकार ने बताया कि वे लगातार धमतरी के विकास के लिए आवेदन निवेदन करते आ रहे है लेकिन उनकी बातो को कोई गंभीरता पूर्वक नहीं लिया जा रहा है। जिसके चलते उनको आंदोलन की रणनीति तैयार करने का जरूरत पड़ रहा है। उन्होंने ने बताया कि छत्तीसगढ़ में जिस तरह बाकी छोटे छोटे शहर विकास की गति पर है लेकिन धमतरी बड़े शहर व अलग पहचान होने के बावजूद भी विकास से पिछड़ गया है।हमारी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शासन प्रशासन तक ध्यान आकर्षित करवाने के लिए उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी
जागरूक युवा मंच धमतरी
धमतरी शहर में सस्याओं व कुछ प्रमुख मांगों के निराकरण हेतु सूत्रीय मांग:
1. आपको बताते हुए बहुत दुःख हो रहा है की धमतरी शहर में प्रदुषण बढ़ते जा रहा है। जिसके कारण आँख में तकलीफ, अस्थमा, साँस लेने में दिक्कत और बहुत सारे स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएँ आ रही है।
2. शहर में राईस मिल के राखड सीधे आँख, त्वचा व लोगों के स्वास्थ्य को खराब कर रहा है। पर्यावरण संरक्षण विभाग कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राईस मिल के प्रदुषण को नियंत्रित नहीं कर पा रहे है। इस राखड के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राईस मिल का प्रदुषण जांच कराएँ। सही नही पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही करें।
3. रेत खदान तो शासन संचालित कर देते है। लेकिन हाइवा की स्पीड बहुत तेज होता है इस कारण सभी को दिक्कत हो रहा है। हाइवा की स्पीड के कारण दुर्घटना दर में वृद्धि हुई है। रेत खदान से शासन प्रशासन खुस है लेकिन आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है| अगर शासन प्रशासन हमें अच्छा रोड नहीं देगी तो बहुत जल्द रोड नहीं तो रेत नहीं को मद्दे नजर रखते हुए उग्र आन्दोलन किया जायेगा |
4. धमतरी बायपास का काम बहुत धीमी गति से चल रहा है जिसके कारण लोग दर्घटना के शिकार हो रहे हैं शहर के रस्ते दिनों दिन खराब होते जा रहे है रास्ते में गड्रे है या गड्डे में रास्ते है यह पता लगान मुश्किल हो गया है।
5. सिहावा नौक से कोलियारी रोड, कोलियारी से खरेंगा रोड, रत्नाबांधा चौक से पोटियाडीह, आंबेडकर चौक से गंगरेल तक के रास्तों का चौड़ीकरण व सौन्दरीकरण अति आवश्यक हो गया है। रास्ते खराब होने के कारण स्कूल व कॉलेज के छात्रों के साथ साथ आम लोगों को भी चलने में परेशानी हो रही है।
6. छात्रहित को देखते हुए धमतरी में इंजिनयरिंग कॉलेज खुलवाने का प्रयास करें ताकि धमतरी के होनहार छात्रों को पढ़ाई के लिए बाहर जाना न पड़े। व बाबु छोटेलाल श्रीवास्ताव कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या दिनोदीन बढ़ते जा रही है। अतः कॉलेज के सीटों में वृद्धि की जाय |
7. पर्यटक दूर-दूर से गंगरेल बांध को देखने आते है लेकिन जबरदस्ती और जबरन बिनी किसी शासकीय या विभागीय आदेश के पर्यटकों को रोका जा रहा है एवं अधिकारीयों एवं कर्मचारियों द्वारा पर्यटकों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। बोटिंग कम्पनी के द्वारा जल संसाधन विभाग के नियम व शर्तों को बिना पालन किये आपसी सांठ-गांठ के लोगों के जेब में डाका डाल के संचालित किया जा रहा है।
8.शहर का ड्रेनेज सिस्टम ठीक किया जाए बारिश होते ही शहर दुब जाता है।
9.धमतरी में सबसे ज्यादा जरूरी मेडिकल कालेज के लिए जगह आरक्षित करते हुए मेडिकल कालेज खोला जाए व ट्रामा सेंटर जल्द से जल्द खोला जाए।।
जिला अस्पताल का भवन जर्जर हो चुका है हर जगह से सीपेज व कभी भी भसक जाने का सम्भावना बना हुआ है नए भवन का निर्माण जल्द हो।
ब्लड की व्यवस्था 24 घण्टे के लिए किया जाए।
10.नेशनल हाइवे 30 अर्जुनी से श्यामतराई रोड मरम्मत कार्य करके गड्ढे व धूल से आजादी दिलाया जाए।
11.एक सर्व सुविधा युक्त खेल परिसर(स्पोर्टस ग्राउंड) बनाया जाए। जिसमे सभी प्रकार के खेलने वालों प्रतिभागी तैयारी कर सके ।।
इन सभी मांग को पूरा करने के लिए जागरूक युवा मंच अपने तैयारी में लग गया है शाषन प्रशाषन जो नींद से जगाने के लिए उग्र आंदोलन की तैयारी सुरू हो गई है तैयारी में कोमल सम्भाकर,प्रवीण साहू,शानू देवांगन,राहुल पंडित, दीपक साहू,प्रेम राज देवांगन,पीयूष गजेंद्र व अन्य युवा साथी है।
चुनेश साहू. 7049466638





