hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

*बोराई पुलिस द्वारा किया गया,अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों पर वैधानिक कार्यवाही,दो आरोपियों के साथ एक विधी विरुद्ध बालक भी रहा शामिल*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

 

*बोराई पुलिस द्वारा किया गया,अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों पर वैधानिक कार्यवाही,दो आरोपियों के साथ एक विधी विरुद्ध बालक भी रहा शामिल*

 

*आरोपियों से40 किलो गांजा कीमती करीबन 800000/- रूपये, प्रयुक्त टाटा एल्ट्राज कार कीमती करीबन 500000/-लाख रूपये, दो नग मोबाईल फोन कीमती 5500/- नगदी रकम 1000/- रूपया जुमला कीमती करीबन 13,06,500/-रूपये जप्त किया गया*

 

*पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन पर लगातार की जा रही अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों पर कार्यवाही*

 

पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा कानुन व्यवस्था एवं अपराधो के नियत्रंण की रोकथाम करने समय समय पर बोराई पुलिस को आसूचना तंत्र को मजबूत करते हुए एवं संदिग्ध आचरण के व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में अति.पुलिस अधीक्षक  मेघा टेंभुरकर साहू के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी.नगरी  मयंक रणसिंह ,डीएसपी.(एन.ओ.)श्री आर०के०मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी युगलकिशोर नाग द्वारा दिनांक 04.09.2022 को नाकाबंदी पाईंट एवं जांच कार्यवाही की जा रही थी तभी उडिसा के तरफ से आते एक लाल रंग की TATA ALTROZ XZ कार क्रमांक UP70 FP 1029 को थाना बोराई के सामने बैरियर नाका के पास संदेह के आधार पर रोककर चेक किया गया जिसमें तीन व्यक्ति बैठे मिले पुछताछ में गतिविधि संदिग्ध लगी तब उनका नाम पुछने पर 01.जितेन्द्र कुमार पटेल पिता फुलवारी राम पटेल उम्र 28 वर्ष साकिन भसुंदर मझीली थाना मेजा जिला प्रयागराज(इलाहाबाद)(उ०प्र०)

02. जयप्रकाश यादव पिता मुन्नी लाल उम्र 29 वर्ष साकिन भसुंदर मझीली थाना मेजा जिला प्रयागराज ( इलाहाबाद ) (उ०प्र०)।

 एक विधी विरुद्ध बालक भी रहा शामिल।

 कार की तलाशी लेने पर कार के पीछे डिक्की के अंदर मनोउत्तेजक मादक पदार्थ गांजा को बडी सफाई से खांकी कलर के टेप से लिपटा 20 पैकेट को छिपाकर रखा गया था मादक पदार्थ गांजा कुल 40 किलो कीमती करीबन 800000/- रूपया मिला तथा एक लाल रंग की TATA ALTROZ XZ कार क्रमांक UP70 FP 1029 पुराना इस्तेमाली कीमती करीबन 500000/-लाख रूपया दो नग मोबाईल फोन कीमती करीबन 5500/- रूपया नगदी रकम 1000/- रूपया आरोपियों से मिला जुमला कीमती करीबन 13,06,500/- रूपये को पुलिस द्वारा जप्त कर कब्जे में लिया गया।

पुछताछ पर आरोपियों ने बताया कि वे जयपुर उडिसा से गांजा लेकर प्रयागराज ( इलाहाबाद ) (उ०प्र०)ले जा रहे थे आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20 ( ख ) नारकोटिक एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 *गिरफ्तार आरोपी का नाम*- 

01. जितेन्द्र कुमार पटेल पिता फुलवारी राम पटेल उम्र 28 वर्ष साकिन भसुंदर मझीली थाना मेजा जिला प्रयागराज ( इलाहाबाद ) (उ०प्र०) 

 

02. जयप्रकाश यादव पिता मुन्नी लाल उम्र 29 वर्ष साकिन भसुंदर मझीली थाना मेजा जिला प्रयागराज(इलाहाबाद)(उ० प्र०) 

 

एक विधि विरुद्ध संघर्षरत् बालक भी रहा शामिल।

 

 संपूर्ण कार्यवाही में थाना बोराई प्रभारी श्री युगलकिशोर नाग प्रआर ० सीताराम नारंग कुलेश्वर साहू आरक्षक प्रदीप देव किशन सोनकर , टिकेश्वर मरकाम कुबेर जुर्री , जितेन्द्र कोर्राम , गुलशन कुमार ध्रुव , सहा० आर० रामनाथ कुंजाम का सराहनीय योगदान रहा।

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

लोकतन्त्र के महापर्व के लिए मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण शुरू, मतदान 7 नवम्बर को, मतदान का समय सुबह 08 से 05 बजे तक 

hindmedianews

जिला पंचायत सदस्य वैक्सीनेशन को लेकर प्रशासन के साथ निभा रही सहभागिता जनता के बीच बटोर रही सुर्खियां, इस पहल का हो रहा प्रशंसा

*स्वच्छता की ओर कदम बढ़ाते हुए गांव के साफ सफाई में जनमानस दे अपना योगदान : रंजना साहू* *भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण जनों की उपस्थिति में ग्राम भोथली में विभिन्न विकास कार्यों का विधायक ने भूमिपूजन।*

Chunesh Sahu

एक अगस्त से होने जा रहे हैं ये बदलाव, खत्म हो रही है इन कार्यों की समयसीमा, आपके लिए जानना जरूरी

Admin

कुंवरसिंह निषादजी के प्रस्ताव एवं अथक प्रयास से किसानों को सहूलियत देने विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों में मंडी निधि से पक्के फड़ निर्माण(

Chunesh Sahu

तकनीकी सहायकों को तीन माह से वेतन न मिलने से परेशानी

hindmedianews