hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

NCF-2020 की रुपरेखा पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में किया प्रतिभाग

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow


बिलासपुर : शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार, एनसीईआरटी नई दिल्ली के सहयोग से गुरु घासीदास केंद्रीय वि.वि.बिलासपुर और विश्वविद्यालयों के समूह द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर कार्यशाला का आयोजन 5 अगस्त 2022 को रजत जयंती सभागार केंद्रीय वि.वि.बिलासपुर में आयोजित किया गया। परामर्श कार्यशाला में विश्वविद्यालयों के कुलपति, एनसीईआरटी,आरआईई भोपाल के अधिकारी, उच्च शिक्षा और स्कूली शिक्षा, सिविल सोसाइटी समूहों के गणमान्य व्यक्ति तथा शिक्षक और प्रशिक्षकों ने भाग लिया। उक्त कार्यशाला में कबीरधाम से डाइट के प्रोफेसर श्री शरद चंद्र देवांगन,भरत कुमार डोरे सहायक शिक्षक शास.प्राथ.शाला गूंझेटा एवं प्रधान पाठक शिवकुमार बंजारे शास. प्राथ.शाला केशलीगोड़ान से प्रतिभाग किया। गुरु घासीदास केंद्रीय वि.वि.बिलासपुर द्वारा कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह,बैग, डायरी, कलम तथा मिनट टू मिनट प्रोग्राम लिस्ट,भोजन तथा आवश्यकतानुसार आवास की भी व्यवस्था किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यशाला सिविल सोसायटी ग्रुप तथा नेशनल कैरिकुलम फ्रेमवर्क के रूप में यह देश में पहला कार्यशाला था। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से प्रो.पी.के.बाजपेई विश्वविद्यालयों के कोऑर्डिनेटर, प्रो.बी. रमेश बाबू रीजनल इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन भोपाल म.प्र.,प्रो.आलोक कुमार चक्रवाल वाइस चांसलर गुरु घासीदास वि.वि. बिलासपुर छ.ग.,प्रो. जयदीप मंडल प्रिंसिपल रीजनल इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन एनसीआरटी भोपाल, प्रो.बी.जी.सिंह वाइस चांसलर पं. सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी बिलासपुर छ.ग. ,प्रो.अरुणापाल वाइस चांसलर हेमचंद यादव वि.वि.दुर्ग छ.ग., प्रो.मुकेश तिवारी पं. एस.एन.शुक्ला यूनिवर्सिटी शहडोल ,प्रो.के.पी.यादव वाइस चांसलर मैट्स यूनिवर्सिटी रायपुर छ.ग.,श्री एस.पी. चतुर्वेदी सेकेट्री छ.ग.लघु उद्योग संघ, प्रो.अशोक सिंह वाइस चांसलर संत गहिरा गुरु वि.वि. सरगुजा अंबिकापुर छ.ग., प्रो. राजकुमार आचार्य वाइस चांसलर अवधेश प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी रीवा म.प्र., प्रो.नीशी भाम्बरी ज्वाइन डायरेक्टर एससीईआरटी रायपुर छ.ग.,श्री प्रीतपाल पाली डी. जी.लायंस बिलासपुर छ.ग.,डा. सुभाष चंद्र चौहान हेड डीईजीएसएन एनसीईआरटी न्यू दिल्ली एवं विभिन्न एनजीओ प्रमुख उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

*चोरों की चोरी पुलिस विभाग को पड़ी भारी* *दीवार तोड़ कर मोबाइल दुकान में की चोरी*

Chunesh Sahu

माशिम ने की दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी

Sakshi Bansod

दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं की मौके पर ही मौत

Sakshi Bansod

पोंडी उपरोड़ा ब्लॉक के विद्यालयों में बीईओ दयाल का औचक निरीक्षण….!

अजय महंत

निजी चिकित्सक संघ ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखी मांग.  छत्तीसगढ़ में भी हो मध्य प्रदेश की तरह सुविधा.. हरि कृष्ण गंजीर. प्रदेश अध्यक्ष.. 

Chunesh Sahu

भावना बोहरा द्वारा सनातन धर्म व संस्कृति के प्रसार में दिया जा रहा योगदान सराहनीय : पंडित धीरेन्द्र शास्त्री

hindmedianews