hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़स्वास्थ्य

आयुष्मान कार्ड से जिले के 26 हजार से अधिक हितग्राही लाभान्वित, 38 करोड़ रूपये से अधिक का मिला निःशुल्क इलाज

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

आयुष्मान कार्ड से जिले के 26 हजार से अधिक हितग्राही लाभान्वित, 38 करोड़ रूपये से अधिक का मिला निःशुल्क इलाज

धमतरी, 30 जुलाई 2022/कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक जून 2021 से 30 जून 2022 तक जिले के कुल 26 हजार 683 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित किया गया। इन हितग्राहियों को कुल 38 करोड़ 20 लाख 79 हजार 867 रूपये का निःशुल्क इलाज किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.के.तुर्रे से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के सभी राशनकार्डधारी हितग्राही और परिवारों को डॉ.खूबचन्द बघेल स्वास्थ्य सहायता और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कुल लक्षित आठ लाख 28 हजार 276 के विरूद्ध छः लाख 16 हजार 656 हितग्राहियों को पंजीकृत किया गया है। इस तरह धमतरी जिला 74.5 प्रतिशत उपलब्धि के साथ पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर है। साथ ही लक्षित दो लाख 36 हजार 314 राशन कार्डधारी परिवारों के विरूद्ध इतने ही परिवारों के यहां न्यूनतम एक आयुष्मान कार्डधारी सदस्य है। याने कि शत-प्रतिशत परिवारों को योजना में शामिल कर धमतरी जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है।
डॉ.तुर्रे ने योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा उठाने की अपील जिले के नागरिकों से की है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने में किसी तरह की कठिनाई अथवा समस्या होने पर निवारण के लिए हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 104 अथवा 14555 में किसी भी समय कॉल किया जा सकता है। इसके अलावा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में भी सम्पर्क किया जा सकता है।

चुनेश साहू 704944438

संबंधित पोस्ट

छात्रावास, आश्रम में बच्चों से काउंसलिंग कर सकारात्मक वातावरण तैयार करें – कलेक्टर श्री महोबे 

hindmedianews

जिला जेल में रवि प्रकाश पांडेय ने कराया योग  योग से मन में सुविचार आते है,

Chunesh Sahu

रामदेव बाबा मन्दिर में विभिन्न मुद्दों को लेकर विहिप बजरंग दल का बैठक हुआ सम्पन्न, धर्मांतरण को लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी

Chunesh Sahu

त्रिदिवसीय मानस गान प्रतियोगिता 9 जनवरी से 11जनवरी को चिटौद मे, संपन्न होने जा रहा है,,,

Chunesh Sahu

कबीरधाम पुलिस में पदोन्नति समारोह: रूप रामपटावी बने उप निरीक्षक

Sakshi Bansod

मुंगेली पुलिस विभाग के द्वारा मुक – बधिर बच्चों को मेला का भ्रमण कराते हुये झुला, मनपंसद खिलौने तथा अनेक प्रकार की मिठाईयां खिलाई गई, बच्चों के चेहेरे पे आई खुशियां

rakeshbhaskar