hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

बेटे की मृत्यु का गम मे माँ ने भी तोड़ दिया दम, एक साथ चिता पर जली माँ बेटे का शव,जिसने भी देखा नही रोक सका आँसू,पुरा गाँव हुआ गमगीन,जानिए पूरी खबर….

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

बेटे की मृत्यु का गम मे माँ ने भी तोड़ दिया दम, एक साथ चिता पर जली माँ बेटे का शव,जिसने भी देखा नही रोक सका आँसू,पुरा गाँव हुआ गमगीन,जानिए पूरी खबर….

 

बालोद. जिला के गुंडरदेही ब्लाक अंतर्गत ग्राम सरेखा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है जहाँ कक्षा नवमी मे पढ़ने वाले छात्र 14 वर्षीय एकलौते बेटे की मृत्यु के दर्द मे माँ ने भी अपने प्राण त्याग दिये। माँ और बेटे की मृत्यु से पुरा गाँव सहम गया नम नम आँखों से गाँव वालों ने अन्तिम यात्रा मे बिदाई दी

ग्रामीणों ने बताया की ग्राम सरेखा निवासी अशोक ठाकुर अपने परिवार मे 45 वर्षीय पत्नी निरा बाई ठाकुर और 14 वर्षीय बेटे आर्यन ठाकुर एक साथ गुजर बसर कर रहे थे। पत्नी ने एक हप्ते पहले ही कोरोना का बुस्टर डोज लगाया था जिसके बाद उसकी तबीयत खराब चल रही थी बेटा आर्यन भी तबियत खराब होने से बीमार चल रहा था । अचानक शुक्रवार की रात बेटे का तबियत ज्यादा खराब हो गया बेटे ने बोलचाल बंद कर दिया माँ निरा बाई का रो रोकर बुरा हाल हो गया है और रोते रोते बेसुध हो गयी, दोनों को आनन फानन मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंडरदेही ले जाया गया जहाँ पहुँचने के बाद डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।


जिसके बाद गुंडरदेही पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्डम करवाकर शव को परिजन को शौप दिया।

पत्नी और बेटे का एक साथ गुजर जाने के बाद गाँव वालो ने अशोक ठाकुर का हर संभव मदद करने को तैयार है। हृदय विदारक घटना से पुरे गाँव मे शोक की लहर दौड़ गयी और पुरा गाँव गमगीन हो गया।

 

 

संबंधित पोस्ट

CG Transport Service में बड़ा बदलाव छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव सरकार के प्रयासों से परिवहन सेवाओं में आई क्रांति

Sakshi Bansod

बड़ौदा आरसेटी में दिया जाएगा घरेलु वायरिंग का निःशुल्क प्रशिक्षण इच्छुकों से 14 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

Chunesh Sahu

भाजपा विधायक मोहन उल्फत सिंह राठौर ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से की मुलाकात, भितरवार विकास कार्यों समीक्षा

Sakshi Bansod

पुलिस मितान के सहयोग से जिले में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्य और अधिक प्रभावी होंगे-पुलिस अधीक्षक  धर्मेंद्र सिंह

Sakshi Bansod

दिग्विजय महाविद्यालय में लागू हो ड्रेस कोड  प्राचार्य को मांग पत्र सौप कर की मांग

Chunesh Sahu

बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई – कार के गुप्त चेंबर (कक्ष) से ₹3 करोड़ नकद एवं 12 लाख की कार बरामद

Chunesh Sahu