
ग्राम पंचायत अरमरीकला मे हरेली तिहार में हुआ पारंपरिक खेलों का आयोजन..
ग्राम वासियों ने पूरे उत्साह के साथ लिया खेलों का आनंद..
बालोद–ग्राम अरमरीकला में ग्राम पंचायत, युवा मितान क्लब स्वच्छग्राही समूह गौठान समूह ने मिलकर छत्तीसगढ़ सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार सर्वप्रथम गौठान हरेली तिहार के शुभ अवसर में गोधन की पूजा अर्चना किया और गेडी चढ़कर आनंद लिया उसके बाद जो है युवा मितान क्लब और वीर भगत सिंह युवा संगठन के नेतृत्व में और स्वच्छग्राही समूह के सहयोग से अरमरीकला के हृदय स्थल बाजार चौक पर विभिन्न पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया जिसमें से गेडी दौड़ खुर्शी दौड़ मटका फोड़, और नारियल फेक जैसे विभिन्न पारंपरिक खेलो का आयोजन समस्त ग्राम वासियों के स्वास्थ्य मनोरंजन के लिए किया गया और इन खेलों में जीत हासिल किए हुए प्रथम, द्वितीय आए हुए प्रतिभागियों को क्लब के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया युवा मितान क्लब के अध्यक्ष नुरेंद्र साहू ने बताया कि हमारा यह प्रथम प्रयास था ताकि हम पारंपरिक खेलों को बढ़ावा दे सके सरकार जो है इन खेलों त्योहारों को जो है बढ़ावा दे रहे है लेकिन जमीनी स्तर पर बढ़ावा देना हमारे कंधे पर है तो हम जरूर इस पर खरे उतरेंगे आभार प्रदर्शन क्लब के सचिव टेकराम पटेल ने किया और कहा समस्त ग्रामवासियों का और स्वयं सहायता समूह का बहुत-बहुत धन्यवाद जो इस प्रतियोगिता में भाग ले हुए सभी प्रतिभागियों को भी बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका यीशु देवांगन, डेमन लाल सार्वा, शुभम शर्मा, भूपेंद्र साहू, पिकेश विश्वकर्मा, धनंजय पटेल, दीपा साहू, नम्रिका साहू, पर्मिला साहू, उषा साहू, दिनेष निषाद,इंकेश्वर साहू का आयोजन को सफल बनाने मे विशेष योगदान रहा।

चुनेश साहू 7049466638





