hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़मनोरंजनराजनीतीशिक्षा

स्कूलों में 28 जुलाई को किया जाएगा ’गेड़ी नृत्य प्रतियोगिता’ का आयोजन हरेली तिहार के मद्देनजर

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

स्कूलों में 28 जुलाई को किया जाएगा ’गेड़ी नृत्य प्रतियोगिता’ का आयोजन

हरेली तिहार के मद्देनजर

धमतरी, 26 जुलाई 2022/प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधिता, गौरवशाली लोक परम्पराओं को संरक्षित और सवंर्धित करने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में कृषि संस्कृति पर आधारित प्रदेश का पहला त्यौहार ’हरेली’ को राज्य सहित जिले में भी प्रमुखता से मनाने के उद्देश्य से स्कूलों में विभिन्न गतिविधियों के साथ ही ’गेड़ी नृत्य प्रतियोगिता’ का आयोजन 28 जुलाई को किया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.रजनी नेल्सन से मिली जानकारी के मुताबिक शासन के निर्देशानुसार जिले के प्राथमिक, माध्यमिक, हाई तथा हायर सेकेण्डरी स्कूल सहित आश्रम-छात्रावासों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शाला प्रबंधन समिति, स्थानीय कला एवं संगीत मंडलियों की सहायता से ’हरेली’ त्यौहार का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच ’गेड़ी नृत्य प्रतियोगिता’ आयोजित की जाएगी। साथ ही पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इसके अलावा स्कूलों में फलदार और छायादार पौधों का रोपण भी किया जाएगा।

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

भावी पीढ़ियों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक लोग करें पौधारोपण – कलेक्टर देव जवाहर नवोदय विद्यालय में वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित

Chunesh Sahu

जिला कार्यालय में कलेक्टर श्री एल्मा ने फहराया राष्ट्रध्वज

Chunesh Sahu

कबीरधाम जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग निष्क्रिय,बाल विवाह रोकने में लाचार

hindmedianews

द्वारिका साहू बने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के आई टी सयोंजक शुभचिंतको ने दिए बधाई

Chunesh Sahu

विधायक भावना बोहरा ने ₹8.44 करोड़ से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया

hindmedianews

*छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ का बैठक संपन्न…. मांग.. हड़ताल को लेकर बनाई गई रणनीति…*

Chunesh Sahu