hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

चिटफण्ड कम्पनी की धारित भूमि को कुर्क करने आदेश जारी, एसडीएम कुरूद को प्राधिकृत किया गया जिला दण्डाधिकारी एवं सक्षम प्राधिकारी ने जारी किया आदेश

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
चिटफण्ड कम्पनी की धारित भूमि को कुर्क करने आदेश जारी, एसडीएम कुरूद को प्राधिकृत किया गया
जिला दण्डाधिकारी एवं सक्षम प्राधिकारी ने जारी किया आदेश

धमतरी, 19 जुलाई 2022/ चिटफण्ड कम्पनी जी.एन. गोल्ड लिमिटेड द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम-2005 के अंतर्गत अपेक्षित जानकारी छिपाए जाने, साथ ही निक्षेपकों के हितों के विपरीत कार्य किए जाने और निक्षेपकों को धोखा देने के इरादे से सोच-समझकर कपटपूर्ण तरीके से कार्य करते हुए निक्षेपकों की निक्षेप राशि समय पर वापस न करने के कारण उक्त अधिनियम के नियम 7 कंडिका (1) के नियम (एक) एवं (दो) के तहत धारित भूमि को कुर्क करने का आदेश जिला दण्डाधिकारी एवं सक्षम प्राधिकारी श्री पी.एस. एल्मा द्वारा जारी किया गया है।
तत्संबंध में जारी किए गए आदेश में उल्लेख किया गया है कि उक्त कंपनी/वित्तीय स्थापना के सम्प्रवर्तक, भागीदार निदेशक, प्रबंधक या सदस्य की जिले की कुरूद तहसील के ग्राम मरौद में धारित भूमि जिसका कुल रकबा 0.80 हेक्टेयर है, को अंतःकालीन आदेश 29 नवंबर 2017 द्वारा कुर्क कर विशेष न्यायालय धमतरी के न्यायालय में आत्यांतिक बनाने हेतु वाद प्रस्तुत किया गया, जहां जिला दण्डाधिकारी एवं सक्षम प्राधिकारी द्वारा विविध आपराधिक प्रकरण जी.एन.गोल्ड लिमिटेड धमतरी के विरूद्ध दर्ज कर एवं 28 जून 2022 को पारित आदेश द्वारा उक्त अंतरिम कुर्की आदेश को आत्यांतिक (अंतिम) पुष्टि की गई है। इस प्रकरण में जिला दण्डाधिकारी एवं सक्षम प्राधिकारी श्री एल्मा द्वारा उपरोक्त कुर्क की गई संपत्ति का व्ययन सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 के आदेश 21 के अंतर्गत उपबंधित नियमों के अनुसार विक्रय तथा निक्षेपकों को नियमानुसार निक्षेप राशि की वापसी की कार्रवाई पूर्ण करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरूद को प्राधिकृत किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि प्राधिकृत अधिकारी का दायित्व होगा कि वह धमतरी जिले की तहसील में स्थित सभी संपत्तियों का विधिसम्मत तरीके से तत्परतापूर्वक निष्पादन की कार्रवाई पूर्ण कर जिला दण्डाधिकारी कार्यालय को अवगत कराएंगे।

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

*विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिव सेवा संकल्प समिति धमतरी ने किया तालाबो की सफाई*

Chunesh Sahu

आपने भी जीवन बीमा पॉलिसी ले रखी है तो जरुर पढ़ें ये खबर

Sakshi Bansod

दिव्यांग प्रेरणा जनकल्याण समिति द्वारा फौजी भाइयों के लिए राखी कार्यक्रम और नशा मुक्ति अभियान का आयोजन

Chunesh Sahu

कबीरधाम पुलिस ने सुरक्षा के लिए किया आम जनों से अपील

hindmedianews

घोर लापरवाही कर्तव्य के प्रति उदासीनता प्रबंधक और ऑपरेटर निलंबित

Chunesh Sahu

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बालोद जिले को दिया करोड़ों का सौगात, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण,,

Chunesh Sahu