hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर युवाओ ने निकाली रैली

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कवर्धा, 03 जून 2022। नेहरू युवा केन्द्र, छत्तीसगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में श्री सौरभ कुमार निषाद, जिला युवा अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में बोड़ला व लोहारा ब्लॉक में विश्व साइकिल दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम वासियो को साइकिल चलाने के बारे में समझाया गया कि यदि हम साइकिल चलाते हैं तो हम व हमारा पर्यावरण दोनो ही स्वस्थ रहेगा, जीवाश्म ईंधन की बचत होगी एवं पर्यावरण को प्रदुषित होने से बचाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार की जानकारीयां ग्राम वासियो को दी गई। बोडला ब्लॉक के महाराजपुर में ब्लॉक स्तरिय विश्व साइकिल रैली की शुरूआत जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री सनत जयसवाल के द्वारा हरी झंडी दिखाकर युवाओ को रैली के लिए प्रस्थान किया गया। युवाओ ने रैली के माध्यम से सहसपुर लोहारा ब्लॉक में ग्राम उडिया से बिरनपुर लोहारा कॉलेज तक साइकिल रैली निकाली। इस अवसर पर बोडला ब्लॉक व लोहारा ब्लॉक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मोहन साहू, पुनीराम यादव, सतीष पटेल, चोकसिंग राजपुत, व युवामंडल के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

सन राइस इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल में मनाई गई 17 वी वार्षिक उत्सव

hindmedianews

*जनजातीय संस्कृति और जीवन शैली पर राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता 20 एवं 21 फरवरी को* *अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभागियों के लिए पंजीयन 31 जनवरी तक*

Chunesh Sahu

*श्रद्धा और भक्ति के संगम से सराबोर हुए सलोनी, भोथीपार और खलारी; जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर ने किया मानसगान प्रतियोगिता का शुभारंभ*

Chunesh Sahu

*अनिल सोनी सरपंच ओडारसकरी ने विजेता बेटियों का किया सम्मान ** 

Chunesh Sahu

किसान महा सम्मेलन*

Chunesh Sahu

परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी सामाजिक चेतना और समता की अलख जगाने वाले युगद्रष्टा थे : भावना बोहरा

hindmedianews