hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*प्रेस विज्ञप्ति – अखिल भारतीय नारी शक्ति संगठन “तेजस्विनी” की धमतरी जिला ईकाई गठित – वीना राशिद बनी कार्यकारी जिला संयोजिका ..* * * *

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*प्रेस विज्ञप्ति – अखिल भारतीय नारी शक्ति संगठन “तेजस्विनी” की धमतरी जिला ईकाई गठित – वीना राशिद बनी कार्यकारी जिला संयोजिका ..* * *

 

 

धमतरी/अखिल भारतीय नारी शक्ति संगठन “तेजस्विनी” की धमतरी जिला इकाई गठित की गई है ।* *महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, कैरियर निर्माण, आर्थिक स्वावलंबन, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण से छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई अंर्तगत सभी जिले में अखिल भारतीय नारी शक्ति संगठन “तेजस्वनी” की जिला इकाई गठित की जा रही है। संगठन विस्तार करते हुए धमतरी जिले में अखिल भारतीय नारी शक्ति संगठन “तेजस्विनी” की गतिविधियों के सुचारु संचालन तथा संगठन के विस्तार हेतु प्रदेश संयोजिका एवं संगठन प्रभारी सुश्री दीपक भास्कर द्वारा श्रीमती वीना राशिद को कार्यकारी जिला संयोजिका मनोनीत किया गया है। “तेजस्वनी नारी शक्ति संगठन” के धमतरी जिला इकाई अंतर्गत जिला संयोजक मंडल, जिला कार्यकारिणी का गठन किया जावेगा । जिला इकाई अंतर्गत धमतरी , कुरुद, मगरलोड ,नगरी विकास खण्डों में ब्लॉक स्तरीय इकाई का गठन करते हुए जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, विश्वविद्यालयो में अध्ययनरत छात्राओ तथा शासकीय-अशासकीय संस्थानों में कार्यरत कामकाजी महिलाओं तथा ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं , शिक्षित युवतियों के बीच व्यापक रूप से सदस्यता अभियान प्रारंभ किया जा रहा है।

नारी शक्ति संगठन “तेजस्विनी” की कार्यकारी जिला संयोजिका वीना राशिद ने बताया कि “तेजस्विनी” संगठन के द्वारा सहयोगी संस्थाओं तथा “भारत विधिक सेवा शक्ति परिषद – जस्टिस फार ऑल” के सहयोग से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा हेतु तथा विशेषकर किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं के ऊपर हो रहे अनाचार, छेड़खानी एवं हिंसा की घटनाओं को रोकने तथा पीड़ित बालिकाओं एवं महिलाओं को शासन-प्रशासन के सहयोग से कानूनी एवं विधिक सहायता उपलब्ध कराने का कार्य प्रारंभ करेगी। “तेजस्विनी संगठन” के द्वारा फेडरेशन ऑफ इंडियन मार्शल आर्ट्स (एफआईएमए) के सहयोग से धमतरी जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आगामी समय में मार्शल आर्ट्स की कक्षाये प्रारंभ की जाएगी, जिसमे किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा हेतु जुडो, कराते, कुंगफू, बॉक्सिंग,योग एवं फिटनेस का प्रशिक्षण दिया जावेगा। वीना राशिद के “तेजस्विनी” नारी शक्ति संगठन की कार्यकारी जिला संयोजिका मनोनीत होने पर प्रदेश संयोजिका दीपक भास्कर, पुष्पा सिंह, कमला साहू, पूजा साहू, हुमानी यादव, योगिता साहू, हेमलता नेताम, भावना साहू, तान्या साहू सहित महिलाओं एवं युवतियों में हर्ष व्याप्त हैं ।*

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कला मंच सोनहा बादर जितेंद्र साहू कृत, की प्रस्तुति बघोली बालाघाट मध्यप्रदेश मे,,मेला महोत्सव मे 11 को होगी भव्य प्रस्तुति,,,

Chunesh Sahu

*सकरौद और सिकोसा में फाग और जस झांकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर ने की शिरकत*

Chunesh Sahu

*चिटफंड कम्पनी पर बालोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही. माईक्रो लिजिंग एवं फन्डिंग लिमिटेड/ माईक्रो फायनेंस लिमिटेड चिटफंड कंपनी के डारेक्टर को किया गिरफ्तार वर्ष 2016 से फरार था. पढ़िए पूरी ख़बर… ……..*

Chunesh Sahu

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कुकरैल में मानस गान का भव्य आयोजन**

Chunesh Sahu

सहकार भारती स्थापना दिवस पूरे धूमधाम से मनाया गया, संघ कार्यालय बालोद मे हुआ भव्य कार्यक्रम  सैकड़ों लोग स्थापना दिवस में हुए शामिल,

Chunesh Sahu

ग्राम पंचायत सचिव से मिला माध्यमिक विद्यालय को मध्यान्ह भोजन बर्तन।

Chunesh Sahu