hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़व्यापार

डी.ए.पी. की जगह विकल्प के रूप में अन्य उर्वरकों का उपयोग फसलवार करने उप संचालक कृषि ने दी सलाह खरीफ और रबी 2022-23 में फसलों के लिए अनुशंसित पोषक तत्वों की पूर्ति हेतु

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

डी.ए.पी. की जगह विकल्प के रूप में अन्य उर्वरकों का उपयोग फसलवार करने उप संचालक कृषि ने दी सलाह

खरीफ और रबी 2022-23 में फसलों के लिए अनुशंसित पोषक तत्वों की पूर्ति हेतु

धमतरी, 12 मई 2022/ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डी.ए.पी. की कीमत तेजी से बढ़ने और भारत में इसकी आपूर्ति काफी हद तक अन्य देशों के आयात पर निर्भर होने की वजह से डी.ए.पी. की कमी बनी हुई है। इस समस्या के समाधान के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय रायपुर द्वारा खरीफ और रबी वर्ष 2022-23 में वैकल्पिक उर्वरकों का उपयोग कर डीएपी की कमी को दूर करने किसानों को नसीहत दी गई है। उप संचालक कृषि ने बताया कि फसलवार उर्वरक अनुशंसा के आधार पर विकल्प हो सकते हैं। इनमें धान और मक्का फसल के लिए अनुशंसित पोषक तत्व एन.पी.के. 40ः24ः16 (नाईट्रोजन 40, फास्फोरस 24, पोटाश 16) कि.ग्रा. प्रति एकड़ मात्रा आपूर्ति के लिए यूरिया एक बोरी (50 कि.ग्रा.), एन.पी.के. (20ः20ः0ः13) दो बोरी (100 कि.ग्रा.) और पोटाश (27 कि.ग्रा.) अथवा यूरिया (65 कि.ग्रा.), एन.पी.के. (12ः32ः16) दो बोरी (100 कि.ग्रा.), सिंगल सुपर फास्फेट (50 कि.ग्रा.) अथवा यूरिया दो बोरी (100 कि.ग्रा.), सिंगल सुपर फास्फेट तीन बोरी (150 कि.ग्रा.), पोटाश 27 कि.ग्रा. का उपयोग किया जा सकता है। साथ ही वर्मी कम्पोस्ट कम से कम एक क्विंटल प्रति एकड़ की दर से उपयोग में लाया जा सकता है।
                 खरीफ दलहनी फसलों के लिए अनुशंसित पोषक तत्व एन.पी.के. 8ः20ः8 (नाइट्रोजन 8, फास्फोरस 20, पोटाश 8) कि.ग्रा. प्रति एकड़ मात्रा की आपूर्ति के लिए यूरिया 18 कि.ग्रा., पोटाश 14 कि.ग्रा., सिंगल सुपर फास्फेट ढाई बोरी (125 कि. ग्रा.) अथवा यूरिया पांच कि.ग्रा., एन.पी.के. (12ः32ः16) एक बोरी (50 कि.ग्रा.), पोटाश 14 कि.ग्रा. सिंगल सुपर फास्फेट 25 कि.ग्रा. के साथ ही वर्मी कंपोस्ट कम से कम एक क्विंटल प्रति एकड़ की दर से उपयोग किया जा सकता है। खरीफ तिलहनी फसलों के लिए अनुशंसित पोषक तत्व एन.पी. के. (8ः20ः8) (नाइट्रोजन 8, फास्फोरस 20, पोटाश 8 कि.ग्रा. (सोयाबीन एवं मूंगफली) प्रति एकड़ आपूर्ति के लिए यूरिया (17 कि.ग्रा.) पोटाश (13 कि.ग्रा.), सिंगल सुपर फास्फेट (125 कि.ग्रा.) के साथ वर्मी कम्पोस्ट कम से कम एक क्विंटल प्रति एकड़ की दर से उपयोग कर सकते हैं। रामतील अनुशंसित पोषक तत्वों की मात्रा (12ः12ः8) कि.ग्रा. नत्रजन, स्फूर एवं पोटाश प्रति एकड़। इन पोषक तत्व की पूर्ति के लिए यूरिया 26 कि.ग्रा. सिंगल सुपर फास्फेट 25 कि.ग्रा. एवं म्यूरेट ऑफ पोटाश 13 कि.ग्रा. का प्रयोग किया जा सकता है। साथ ही वर्मी कम्पोस्ट एक क्विंटल प्रति एकड़ की दर से उपयोग कर सकते हैं।
                   इसी तरह गन्ना फसल के लिए अनुशंसित पोषक तत्व एन.पी.के. 120ः32ः24 (नाइट्रोजन 120, फास्फोरस 32, पोटाश 24) कि.ग्रा. प्रति एकड़ मात्रा आपूर्ति के लिए यूरिया पांच बोरी 5 बोरी (250 कि.ग्रा.) एन.पी.के. (12ः32ः16) दो बोरी (100 कि.ग्रा.) एवं पोटाश (14 कि.ग्रा.) अथवा यूरिया (260 कि.ग्रा.) सिंगल सुपर फास्फेट चार बोरी (200 कि.ग्रा.), पोटाश 40 कि.ग्रा. अथवा यूरिया (200 कि.ग्रा.) एन.पी.के. (20ः20ः0ः13) 03 बोरी (150 कि.ग्रा.) एवं पोटाश-40 कि.ग्रा. का उपयोग किया जा-सकता है। साथ ही वर्मी कम्पोस्ट कम से कम एक क्विंटल प्रति एकड़ की दर से उपयोग करने की सलाह किसानों को कृषि विभाग द्वारा दी गई है।  

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

सरगुजा जिले में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में हुईं शामिल

Sakshi Bansod

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त 2022 तक हर घर झंडा कार्यक्रम होगा आयोजित

hindmedianews

अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर वीर शहीदों के नाम का वाचन कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजली

hindmedianews

भूख चिलचिलाती धुप और अव्यवस्था-  रवि मानिकपुरी

hindmedianews

*ऊर्जा क्रांति की ओर कदम: नगर पंचायत में ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ शिविर में 48 फॉर्म भरे, 10 ने कराया सोलर रूफटॉप के लिए पंजीकरण!*

Chunesh Sahu

विश्वास का मुहर लगाने प्रतिबद्ध है बिहार की जनता ,एनडीए गठबंधन और केंद्र की भाजपा सरकार पर है भरोसा: भावना बोहरा

hindmedianews