hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

अक्षय शिक्षा अलंकरण से सम्मानित होंगे प्रधान पाठक –  शिवकुमार बंजारे

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़ /कबीरधाम : पण्डरिया शास.प्राथ.शाला केशलीगोड़ान, सं.कें.बिरकोना, विकास खंड-पण्डरिया जिला-कबीरधाम,दुर्ग संभाग, छत्तीसगढ़ में कार्यरत श्री शिवकुमार बंजारे प्रधान पाठक का चयन राज्य स्तरीय अक्षय शिक्षा अलंकरण 2022के लिए हुआ है। राज्य स्तर पर किसी भी समिति द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिया जाने वाला यह सबसे बड़ा सम्मान है। राज्य स्तरीय अक्षय शिक्षा अलंकरण समिति रायगढ़ द्वारा अलंकरण के लिए शिक्षक के कार्यों की गुणवत्ता परखने के लिए विभिन्न चरणों में कठिन मापदण्ड तय किए गए थे।चयन प्रक्रिया के सभी चरणों में खरा उतरकर श्री बंजारे जी राज्य स्तर पर अक्षय शिक्षा सहकार के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त कर उक्त अलंकरण के लिए चयनित हुए हैं। प्राथमिक शिक्षक के रूप में विगत 20वर्षों से से श्री बंजारे जी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम, नवाचारी गतिविधियां,स्कील डेवलपमेंट, हस्तकला, क्राफ्ट कला, ड्राइंग पेंटिंग,अभिनय,खेल गतिविधियों, आधुनिक टेक्नोलॉजी का प्रयोग,सजावट, आकर्षक प्रिंट रिच वातावरण निर्माण, वृक्षारोपण, समाजसेवा, बालिका शिक्षा, टी एल एम निर्माण तथा विभिन्न कलाओं में गहन रुचि रखते हुए सरकारी शिक्षा के बेहतरी के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं।

 अक्षय शिक्षा अलंकरण हेतु विभिन्न मापदण्ड निर्धारित थे जिसमें पंजीयन, स्क्रीनिंग टेस्ट, पांच सदस्यीय टीम द्वारा साक्षात्कार, तृतीय पक्ष द्वारा कार्यस्थल पर जाकर गोपनीय मुल्यांकन पश्चात शिक्षक विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु सक्षम हो, पालकों, समुदाय, जनप्रतिनिधियों से निरंतर जीवंत संपर्क तथा इन लोगों से विद्यालय एवं विद्यार्थियों के विकास हेतु आवश्यक सहयोग लेने में समर्थ हो। शिक्षक अपने साथी शिक्षकों को प्रभावशाली, प्रेरणादायी मार्गदर्शन देने में सक्षम हो, जिसके फलस्वरूप साथी शिक्षक अपनी पुरी क्षमता के साथ कार्य करने के लिए तत्पर हों एवं उच्चाधिकारियों से निरंतर संपर्क में रहें। समय के साथ-साथ शिक्षक अपने स्वयं के क्षमता एवं दक्षता विकास के लिए तत्पर हों। शिक्षक समाज का पथप्रदर्शक होता है अतः शिक्षक सदैव सामाजिक सारोकारों के विषयों में अपनी सहभागिता देने में सक्षम हो। आदि विभिन्न मापदण्ड निर्धारित थे।

छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ जिले में जन्म लेकर पले बढ़े और अपनी शैक्षणिक सेवा, कर्म साधना, संघर्ष यात्रा को गति देने वाले शिक्षाविद, साहित्यसेवी, प्रतिभाप्रेरक व शिक्षा में नवाचार का प्रयोग करने वाली शख्सियत अक्षय कुमार पाण्डेय शासकीय विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के अभियान को जीवंत बनाए रखने के पावन उद्देश्य के परिप्रेक्ष्य में उनके जन्म दिवस 5जून पर अक्षय अलंकरण सम्मान की शुरुआत वर्ष 2018 में की गई थी। आगामी 5जून को अक्षय शिक्षा अलंकरण सम्मान समारोह रायगढ़ में आयोजित है।

       श्री शिवकुमार बंजारे जी पण्डरिया क्षेत्र के साथ साथ कबीरधाम जिले को भी गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षा जगत के अलावा सामाजिक संगठनों विद्यार्थियों एवं पालकों में हर्ष व्याप्त है।

*वहीं श्री शिवकुमार बंजारे सर जी द्वारा अक्षय दीप पेंटिंग के माध्यम से जलाकर आभार व्यक्त किया गया।*

संबंधित पोस्ट

अधिकार विकास पार्टी ने जारी किया छत्तीसगढ़ राज्य के प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियो की प्रथम सूची~ नीतू मिश्रा प्रदेश सचिव

hindmedianews

शाला प्रमुखों एवं शिक्षकों को स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के संबंध दिया गया प्रशिक्षण

hindmedianews

बेज़ुबा सेवा समिति ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

hindmedianews

कानून व्यवस्था को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ एक अनोखा विरोध प्रदर्शन

Chunesh Sahu

चोरी के वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के 01 आरोपी  को थाना रेंगाखार पुलिस ने किया गिरफ्तार

hindmedianews

विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से दीपावली से पहले गन्ना किसानों को मिली खुशियों की सौगात, बोनस के बाद बकाया और रिकवरी राशि हेतु 10 करोड़ रु. से अधिक का किया गया भुगतान

hindmedianews