
*दर्री की महानदी घाट को छलनी करने चैन माउंटेन तैनात…..जल्द ही कियक जावेगा अवैध उत्खनन….*विभागीय अधिकारी मौन… रेत माफियाओं में अधिकारी का नही है कोई ख़ौफ़…।

छत्तीसगढ़/धमतरी:-
मुख्यमंत्री के एक ट्वीट पर जिला के मुखिया औऱ एसपी साथ ही माइनिंग विभाग में जोरों से खलबली मच गई थी, जिसमें सूबे के मुखिया भूपेश बघेल द्वारा रेत घाट की सतत निगरानी और अवैध निकासी पर जिला कलेक्टर एवं एसपी और माइनिंग अधिकारी पर कार्यवाही की बात कही थी,…
अब चाहे रेत ठेकेदार चोरी करे या कुछ और न तो इससे विभाग को मतलब है और न ही जिला के मुखिया अब मुखिया का आदेश ठंडा बस्ते में चला गया है ।
रेत का अवैध खनन जिले में तेज गति से चल रहा है, इस संबंध में लगातार शिकायतें करने के बाद भी अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं।
,वही ग्राम पंचायत दर्री में रात के ग्रामीण बैठक में ठेकेदार द्वारा बोली लगाई गई जिसमें गांव के ही एक व्यक्ति को लीज में दिया गया है, जो कि निवासी वहीं का बताया जा रहा है।
ताजा मामला धमतरी जिला के ग्राम पंचायत दर्री का है क़ायदे कानूनों को ताक में रखकर चैन माउंटेन मशीन से खनन करने को तैनात हो गया है जबकि रेत घाटों से मशीनों से रेत निकालने पर प्रतिबंध लगा हुआ है बावजूद इसके रेत माफियाओं को कायदे कानून से कोई लेनदेन नही है।
अब देखना यह होगा कि इस मामले को लेकर खनिज अमला क्या कार्यवाही करती हैं या यूं ही विभागीय संरक्षण में ग्राम पंचायत दर्री की रेत घाट जो महानदी है, महानदी की सीना छलनी करने खुद विभाग भी संलिप्त होती है….. आपको यह बता दें कि मामला को आगे बढ़े अधिकारी और मंत्रियों तक कि शिकायत की तैयारी कर ली गई है
चुनेश साहू7049466638





