hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़शिक्षा

*शासकीय उ.मा.वि.देवपुर के छात्राओं को मिली सरस्वती साइकिल*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*शासकीय उ.मा.वि.देवपुर के छात्राओं को मिली सरस्वती साइकिल*

 

नगरी -धमतरी / वनांचल क्षेत्र स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी में शासन की महत्वपूर्ण योजना सरस्वती साइकिल वितरण के तहत 19 अप्रैल को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवपुर के कक्षा नवमीं में अध्ययनरत 28 छात्राओं को विधायक सिहावा विधान सभा क्षेत्र डा.श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में निःशुल्क साइकिल वितरित किया गया | कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डा.श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव ने सरस्वती साइकिल योजना की सराहना करते हुए छात्राओं को नियमित रूप से स्कूल आकर पढ़ने के लिए प्रेरित किये | इस दौरान छात्राओं ने साइकिल की घंटी बजाकर अपनी ख़ुशी जाहिर की | साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे ख़ुशी से खिल उठे | सरस्वती योजना के तहत अध्ययनरत छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने कहा की शासकीय उ.मा.वि.देवपुर के छात्राओं को अब घर से स्कूल आने-जाने के लिए असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा | छात्राएं अब पैदल न जाकर बहुत ही कम समय में सुरक्षित एवं सुलभ तरीके से विद्यालय आना-जाना कर सकेंगे | कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य पी.सी.झा के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया | शासकीय उ.मा.वि.देवपुर में साइकिल वितरण के अवसर पर भानेंद्र ठाकुर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी, पूर्व सरपंच महेश ध्रुव, अध्यक्ष जनभागीदारी समिति भानेंद्र सुरेशा, व्याख्यातागण के.एल.गंजीर, के.एल.साहू, तीरथ राज अटल, एस.के.ध्रुव, पूजा रानी यादव, डामिन साहू, शेष कुमारीं साहू, एवं ग्रामवासी कंस लाल ध्रुव, महेंद्र सिन्हा, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे |

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

Chunesh Sahu

मोदी की गारंटी पर अमल शुरू…. साय केबिनेट में रुका हुआ 18 लाख आवास योजना की स्वीकृति

Chunesh Sahu

पुलिस कॉलोनी रावणभाठा में गुरु घासीदास जयंती पर जागरूकता कार्यक्रम, खेल-कूद के माध्यम से दिया गया सामाजिक संदेश

rakeshbhaskar

बोईरडीह ट्रांसफॉर्मर के केबल वार खराब होने पर रोज हो रहा शार्ट से लोग परेशान,कई घरों के उड़ गए इलेक्ट्रॉनिक सामान,किसी की भी जा सकती है जान.?

Chunesh Sahu

भुलण्डबरी खेरवाही मन की बात कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य गण कार्यकर्ता एवं श्रोतागण मन की बात सुनी

Chunesh Sahu

hindmedianews