hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़स्वास्थ्य

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन…

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

छत्तीसगढ़/बालोद

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा बालोद कलेक्टर एवं अध्यक्ष इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी बालोद के मार्गदर्शन में एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार मंडल व जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास कुमार सिंह बघेल के नेतृत्व में चंद्रशेखर पवार जिला संगठक रेडक्रास के द्वारा ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य शिविर जिला अस्पताल बालोद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।स्वास्थ्य विभाग बालोद द्वारा आयोजित इस शिविर में शास आई टी आई बालोद, दल्लीराजहरा महाविद्यालय के युथ रेडक्रास के बच्चों ने रक्तदान महादान कहकर अपना रक्तदान किया।‌रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ्य रहताहै, नये ब्लड का निर्माण होता है इसलिये हम सभी को एक वर्ष में कम से कम दो बार रक्तदान अवश्य करना चाहिये।रक्तदान से हम दुसरो को नया जीवन देते हैं।आज 9 वालेन्टियरो ने रक्तदान किया इस अवसर पर कलेक्टर सर व एस. पी.सर, सी.एम.एच.ओ.व सिविल सर्जन सभी रक्तदाता वीरों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं।आज प्रथम बार रक्तदान करने वाले खलारी के छात्र मन्नत कुमार,दोवेन्द्र, आई.टी.आई. बालोद के राहुल ने बताया शुरुवात में हल्का सा घबराहट थी पर बाद में पता ही नहीं चला और रक्तदान हो गया।
स्वास्थ्य शिविर में रेडक्रास जिला संगठक चन्द्रशेखर पवार के साथ बालोद प्रभारी कमला वर्मा, रुपनारायण देशमुख, मधुमाला कौशल, लिलीपुष्पा एक्का, के.के साहु, ऋचा मिका, मूलचन्द साहु, आई टी आई बालोद रेडक्रास प्रभारी लव कुमार सिंह,कल्पना बम्बोडे व आईटीआई बालोद रेडक्रास के छात्र -छात्राओ का सहयोग मिला!_

 

चुनेश साहू 7049466638

 

संबंधित पोस्ट

सुशासन तिहार – 22 से 24 अप्रैल तक तहसील-उप तहसील कार्यालयों में लिए जाएंगे आवेदन 01 मई से 10 जून तक लगेंगे सुशासन शिविर

Sakshi Bansod

सुशासन तिहार में जनता से रूबरू हुईं विधायक भावना बोहरा, कहा— जनसेवा ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता

Sakshi Bansod

आदिवासी बाहुल्य गांवों को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान

Chunesh Sahu

बाजार दुल्लापुर मंडल में भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा का जनता ने किया भव्य स्वागत

hindmedianews

*ग्राम भेड़ी में मनाई गई तहसील स्तरीय माता कर्मा जयंती*

Chunesh Sahu

स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के आयोजन से ग्रामीणों को मिला लाभ ,आकांक्षी विकासखंड बोड़ला में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर हुए अनेक कार्यक्रम

Sakshi Bansod