hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

इंजीनियर की साठ गाठ, सूझ बूझ से हो रहा गुणवत्ता हीन रेत से कार्य

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

नगर पंचायत इंजीनियर की साठ गाठ, सूझ बूझ से हो रहा है गुणवत्ता हीन रेत से कार्य शासन और जनता को दे रहे धोखा।

कबीरधाम / पंडरिया 15/4/2022 : गावों के बाद अब शहरों में भी लगातार भ्रष्टाचार का मामला देखने को मिल रहा है  वॉर्ड क्रमांक 04 डाक घर के पास  सी सी रोड का निर्माण किया जा रहा है जिसमें रेत की गुणवत्ता की बात करे तो बहुत ही घटिया क्वालिटी की रेत से कार्य कराया जा रहा है।

आखिर क्यों? क्यों नहीं थम रहा है ऎसा कार्ययोजना जो सरकार की नीतियों, नियमों विरुद्ध चलता है कौन होगा दोषी इस तरह की कार्य को अंजाम देने के लिए।

सरकार के द्वारा लाखो रुपए विकास के लिए दिए तो जाते है लेकिन काम में अधिकारियों, इंजीनियर और ठेकेदार की मोटी रकम उगाही के चक्कर में जनता को एक लंबे समय तक सुविधा मिल सकने योग्य निर्माण ना होकर 2 से 4 सालों में ही दम तोड़ देने वाला निर्माण कार्य मिलता है। वहीं बात करें जन प्रतिनिधि की वो तो चुनाव में लाखों खर्च किया रहता है आखिर कहां से वसूल करेगा, कही ना कही जनता से भी भूल हुई होगी नगर में प्रतिनिधि के रूप में दलाल को ही चुन बैठे।
विकास की बात कही तो जाती है लेकिन पंडरिया नगरीय निकाय मे ऎसा कुछ भी नहीं दिखाई दे रही जबकि एक गांव का विकास शहर की तुलना में अच्छा हुआ है,
नगर पंचायत अध्यक्ष की बात करें तो चुनाव के बाद से ऎसा हो गया है कि ईद का चांद.. नगर प्रतिनिधि का कर्तव्य होता है कि कहां पर समस्या है समाधान कैसे होगा इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए नगर भ्रमण किया जाना होता है वहीं लोगों के बीच में जन समस्या शिविर का आयोजन कर समस्याओं का निदान करना होता है।
नगर में अगर कोई निर्माण कार्य भी होता है तो लीपा पोती की तरह कार्य अखिरकार क्यों नहीं थम रही मेरे पंडरिया में भ्रष्टाचार का कार्य।
यहां की जानकारी जनहित में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 6 (1)के तहत भी लिया जा सकता है।
अब देखना यह है कि निकाय को कंट्रोल करने वाला अधिकारी या जिले में बैठे अधिकारी इस खबर के लगने से जागते हैं या अनदेखा कर सो जाएंगे कुंभ करणीय नींद में।

हमारा पंडरिया जरूर है लेकिन दलालो, भ्रष्टाचार में लिप्त इंजीनियर, अधिकारी, प्रतिनिधि ने मोर पंडरिया बना दिया अफसोस…. ।

संबंधित पोस्ट

*:रेत का अवैध उत्खनन बदस्तूर हैं जारी…. बगैर रायल्टी से अवैध निकासी…* *गाड़ाडीह-सौंगा रेत घाट में धड़ल्ले से राजस्व की चोरी…* *विभागीय अधिकारी मौन… रेत माफियाओं में अधिकारी का नही है कोई ख़ौफ़….*

Chunesh Sahu

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम सेमरहा के बच्चों के साथ मनाई दीपावली, बच्चों के साथ किया भोजन

hindmedianews

छत्तीसगढ़ के पिछड़ा वर्ग में आने वाले जातियों के नाम जो आरक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

hindmedianews

लगातार मसीही समाज में हो रहे प्रताडना के खिलाफ …..धमतरी डिस्ट्रिक्ट क्रिश्चियन फोरम ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन……

Chunesh Sahu

**धरती आबा जनभागीदारी अभियान: ग्राम खड़मा और रतावा में शिविरों का सफल आयोजन, ग्रामीणों को मिला बहुआयामी लाभ**

Chunesh Sahu

52 गांव से कि बनी समिति पातालेश्वर डोगेश्वर धाम में निर्विरोध चुनाव हुआ।

Chunesh Sahu