hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

*बिग ब्रेकिंग : सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश,कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की सुबह 10 से शाम 5ः30 बजे तक उपस्थिति अनिवार्य*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*बिग ब्रेकिंग : सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश,कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की सुबह 10 से शाम 5ः30 बजे तक उपस्थिति अनिवार्य*

*FIVE DAY WEEK* के मद्देनजर

रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों और समस्त मैदानी कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। सुबह 10ः00 बजे से शाम 5ः30 बजे तक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आज मंत्रालय महानदी भवन से समस्त संभागायुक्त व समस्त कलेक्टर एवं दंडाधिकारी को इस संबंध में जारी निर्देश में कहा गया है। कहा गया है कि शासकीय कार्यालयों के लिए माह के द्वितीय एवं तृतीय शनिवार की भांति सभी शनिवार को अवकाश घोषित करते हुए सप्ताह में 5 कार्य दिवस निर्धारित किए गए हैं। साथ ही राज्य के मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों और समस्त मैदानी कार्यालयों के लिए समय को परिवर्तित करते हुए कार्यावधि सुबह 10ः00 बजे से शाम 5ः30 बजे तक निर्धारित की गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि शासन के ध्यान में यह बात लाई गई है कि अनेक शासकीय कार्यालयों-मैदानी कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारी नियत समय पर उपस्थित नहीं हो रहे हैं, जो शासन की ओर से जारी निर्देशों के विपरीत है। अतः सभी कार्यालय प्रमुखों की जिम्मेदारी निर्धारित की जाए कि सभी अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय में पूर्वान्ह 10ः00 बजे उपस्थित होकर शाम 5ः30 बजे तक कार्य संपादित करें। उक्त निर्देशों का उल्लंघन किए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी पर सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत कार्यवाही की जा सकेगी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इन निर्देशों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा गया है।

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

*चोरों की चोरी पुलिस विभाग को पड़ी भारी* *दीवार तोड़ कर मोबाइल दुकान में की चोरी*

Chunesh Sahu

विभागीय ढिलाई की चरम हद:अधिकारियों की “निगरानी–शून्यता” से हुई वन्यजीवों की हत्या, SDO से बीटगार्ड तक संलिप्तता की गंध, कड़़क कार्रवाई की आवश्यकता

hindmedianews

हादसा: श्रद्धालुओं से भरी कार को ट्रक ने मारी टक्कर

Sakshi Bansod

आदिवासी बाहुल्य गांवों को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान

Chunesh Sahu

इस राशि के जातकों के करियर में बन रहा है उन्नति का योग, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन …

Sakshi Bansod

पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण, आदिवासी एवं वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु हम प्रतिबद्ध हैं : भावना बोहरा

hindmedianews