hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

अवैध रेत खनन एवं परिवहन के खिलाफ की गई बड़ी कार्रवाई, 07 वाहन जब्त किए गए कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व विभाग ने ग्राम जंवरगांव, अमेठी व भरारी की रेत खदानों में दी दबिश

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
अवैध रेत खनन एवं परिवहन के खिलाफ की गई बड़ी कार्रवाई, 07 वाहन जब्त किए गए
कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व विभाग ने ग्राम जंवरगांव, अमेठी व भरारी की रेत खदानों में दी दबिश
धमतरी 28 जनवरी 2022/ अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर लगाने के संबंध में राज्य शासन द्वारा सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देशानुसार कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने इसे संज्ञान में लेते हुए राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस पर अमल करते हुए एसडीएम धमतरी  विभोर अग्रवाल के नेतृत्व में धमतरी तहसील के ग्राम जंवरगांव, अमेठी और भरारी में स्थित रेत खदानों में चल रहे रेत के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संलग्न वाहनों को जब्त किया गया।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अग्रवाल ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार आज विभिन्न खदान क्षेत्रों का सघन दौरा किया गया। इस दौरान ग्राम जंवरगांव में अवैध परिवहन में संलिप्त तीन चेन माउंटेन की जब्ती की कार्रवाई खनिज अधिनियम के तहत की गई। इसी तरह ग्राम भरारी में एक चेन माउंटेन और एक हाईवा तथा अमेठी में एक चेन माउंटेन, दो ट्रैक्टर और एक हाइवा वाहन जब्त किए गए। खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई कर मौके पर पाए गए वाहनों को सील को सील कर संबंधितों को नोटिस जारी किया। उन्होंने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

संबंधित पोस्ट

*The बुक of सट्टा_KING_3* *जंगल जंगल बात चली है पता चला है… मोर्चा खोल के नेता निकला है नेता निकला है…।* *ऑनलाइन सट्टे का सरगना कौन….?.?.?.?…*,

Chunesh Sahu

*पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अभियान”मिशन मोबाइल तलाश” चलाकर धमतरी पुलिस ने 103 नग मोबाईलों को किया गया रिकवर* *लगभग 20 लाख रूपये कीमत के विभिन्न कंपनियों के मोबाइल किये गये रिकवर* *जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हुई थी मोबाइल गुमने की रिपोर्ट* *पुलिस अधीक्षक ने किया रिकवर मोबाईल को गुम मोबाईल के वैद्य धारकों को सुपूर्द* *गुम हुए मोबाईल के मिलने की आस छोड़ बैठे लोगों ने मोबाईल वापस मिलने पर हुए खुश, दिया धन्यवाद*

Chunesh Sahu

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कलेक्टर परिसर में किया ध्वाजारोहरण

hindmedianews

विधानसभा के अर्जुंदा ब्लॉक के ग्राम खुर्सीपार (गोडेला) में दूषित पानी पीने की वजह से ग्रामीणों का तबियत बिगड़ा मामले की जानकारी मिलते ही विधायक श्री कुवंर सिंह निषाद जी पहुंचे गांव

Chunesh Sahu

जशपुर के आगडीह हवाई अड्डे में चल रही एयर एनसीसी का फ्लाइंग ट्रेनिंग

aakashbanjare

प्रसंगवश: जमीन खरीद-बिक्री की नई गाइडलाइन पर पुनर्विचार की जरूरत आम लोगों पर बढ़ा आर्थिक बोझ, कई जगहों पर मानों में 800 फीसदी तक हुई बढ़ोतरी

Sakshi Bansod