hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Five Day Week CM भूपेश का अधिकारियों, कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मगर उन्हें भी अब वक़्त का पाबंद होना होगा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

Five Day Week CM भूपेश का अधिकारियों, कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मगर उन्हें भी अब वक़्त का पाबंद होना होगा

रायपुर, 26 जनवरी 2022. भारत सरकार के कार्यालयों क़ी तरह छत्तीसगढ़ में भी अब फाइव डे वीक हो गया है. जगदलपुर में झंडा फहराने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सूबे के कर्मचारियों को बड़ी सौगात का ऐलान किया. चुकी CM ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है, इसलिए उन्हें भी अब वक़्त कि पाबंदी दिखानी होंगी.

फाइव डे वीक कब से प्रभावशील होगा, इस बारे में अभी कोई नोटिफिकेशन नहीं आया है. मगर समझा जाता है, एक अप्रैल से इसका आगाज होगा।चुंकि अब सप्ताह में पांच कार्यदिवस होगा. याने शनिवार, रविवार पूर्णतः छुट्टी. अभी तक सिर्फ सेकेण्ड और थर्ड शनिवार को अवकाश रहता था. और फर्स्ट, फोर्थ शनिवार को कार्यदिवस.

अब पांच दिन होने से जाहिर है ड्यूटी आवर बढ़ेगा. अभी मंत्रालय में 10 से 5 और जिला कार्यालय में 10.30 से 5.30 टाइमिंग है. भारत सरकार में फाइव डे वीक में सुबह 9 से शाम 6 तक वर्किंग आवर है. छत्तीसगढ़ में चुंकि मंत्रालय दूर है, लिहाजा 9 बजे सम्भव नहीं लगता. फिर भी ज्यादा से ज्यादा सरकार राहत दे तब भी 9.30 से 5.30 बजे से कम नहीं किया जा सकता. ये अलग बात है कि मंत्रालय में शाम पांच बजे बस लगती है लेकिन कर्मचारी चार बजे से झोला झंडी उठाना उठाना शुरू कर देते हैं.

जानकारों का मानना है, सरकार कर्मचारी नेताओं के साथ बैठकें कर टाइमिंग का फैसला लेगी मगर ये भी सही है कि हाजिरी टाइम 9.30 से कम नहीं हो सकता।

हालांकि, भारत सरकार में ड्यूटी आवर के मामले में बड़ी सख़्ती है. नौ बजे मतलब नौ बजे. दरअसल, वहाँ सचिव भी साढ़े आठ नौ बजे के बीच पहुँच जाते हैं. यहाँ जैसे नीचे के अफसरों को PA से नहीं इंटरकम पर खुद ही फोन लगाना चालू कर देते हैं. इस वजह से कर्मचारी भी समय पर ऑफिस में होते हैं. छत्तीसगढ़ में अफसर ही साढ़े ग्यारह, बारह बजे से पहले नहीं पहुँचते तो कर्मचारियों से कैसे अपेक्षा रखेंगे कि वो टाइम पर आये, जाये. मंत्रालय में सुनील कुमार जैसे चीफ सिक्रेटरी कर्मचारियों को नहीं कस पाए. उनके समय में सचिव जरूर टाइम फ़ॉलो करने लगे थे.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुंकि सख़्त प्रशासक छबि वाले मुख्यमंत्री हैं. वे चाहें तो जरूर कड़ाई कर सकते हैं. वे वर्किंग कल्चर ठीक कर सकते हैं. ठीक उसी तरह, जिस तरह अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री प्रकाश चंद सेठी जो बाद में केंद्रीय गृह मंत्री बने, वे अपने शासनकाल में वर्किंग कलचर को लेकर बड़ी सख़्ती दिखाई थी. बहरहाल, कर्मचारियों को मुख्यमंत्री से इतनी बड़ी सौगात मिली है तो टाइम की पाबन्दी भी दिखानी होंगी।

संबंधित पोस्ट

आपसी समन्वय एवं सद्भावना के साथ शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में सहयोग करें: कलेक्टर श्री शर्मा  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक

Chunesh Sahu

अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत छह दम्पति को चेक वितरित…..गुरू घासीदास लोककला महोत्सव के लिए प्रविष्टियां 18 नवम्बर तक आमंत्रित….

Chunesh Sahu

ग्राम पंचायत सतमरा में, सैनिकों के सम्मान में निकाला गया भव्य तिरंगा यात्रा,

Chunesh Sahu

आदि सेवा पखवाड़ा पर्व का आयोजन दिनांक 17 सितंबर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक

Chunesh Sahu

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य को सफलतापूर्वक एवं निर्बाध रूप से संपन्न कराने हेतु कलेक्टर श्रीमती मिश्रा द्वारा की जा रही है धान खरीदी केन्द्रों में सघन दौरा

Chunesh Sahu

ज्ञानपुर से अगरिकला तक सड़क निर्माण का भूमिपूजन 1 करोड़ 6 लाख की लागत से होगा मार्ग निर्माण, वर्षों की प्रतीक्षा हुई समाप्त

Sakshi Bansod