hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

वन विकास निगम के द्वारा फर्जी हाजरी भर कर लाखो रुपए हेरा फेरी का आशंका।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

शासन के पैसे को अपने जेब भरने में लगे है जिम्मेदार अधिकारी ।

कवर्धा: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंडरिया ब्लॉक ग्राम पंचायत लिम्हईपुर में पंडरिया रेंज वन विकास निगम के द्वारा मिश्रित वृक्षारोपण कार्य क्रमांक 2 सरेहा नाला तीन वर्ष पौधा 2200 ,रकबा 288 हे. राशि लगभग6.943 लाख रुपए का कार्य करवाया गया है जिसमे ऐसे लोगो का नाम है जो कार्य स्थल पर पैर रखने भी नही गए है और कई लोग तो गांव से बाहर रहते है उनके नाम भी मस्टर रोल में है , जो घर से निकल नही पाते बुजुर्ग है उनके नाम मे भी फर्जी हाजरी भरा गया है इसी तरह बहुत से लोगो के नाम मे फर्जी हाजरी भरकर जिम्मेदारअधिकारी के द्वारा लाखो रुपए का गोल माल किया गया है।

कार्य स्थल पर नही भरते मस्टर रोल में हाजरी ।

गांव में विकास कार्य के लिए दी जाने वाली राशि को मनरेगा महात्मा गांधी रोजगार गारंटी के तहत प्रत्येक घरों से एक मजदूर को 100 दिन तक काम देकर भुगतान किया जाता है। उन मजदूरों का मजदूरी का भुगतान बैंक के माध्यम से किया जाता है। उसके लिए जो कार्य एजेंसी रहता है वो प्रति दिन कार्य स्थल पर मस्टर रोल और जॉब कार्ड में हाजरी भरते है और सभी का हस्ताक्षर ले कर जनपद कार्यालय में जमा कर देते है, लेकिन यहां ऐसा नही होता है रजिस्टर में हाजरी भरते है और अपने कार्यालय में जा कर मस्टर रोल में हाजरी भरते है ताकी फर्जी मजदूरों का हाजरी भर सके ।

फर्जी हाजरी भर कर इस तरह की जाती है गड़बड़ी ।

मनरेगा योजना के तहत होने वाले कार्य मे काम करने वाले मजदूरों को भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जाता है । कार्य एजेंसी के द्वारा मस्टर रोल में अपने जान पहचान के किसी भी पंजीकृत मजदूरों का नाम फर्जी तरीके से चढ़ाकर उनका खाता नम्बर जनपद पंचायत में भेजा जाता है और जब मजदूरी की राशि फर्जी मजदूरों के बैंक खाते में आ जाती है

 तब उस पैसे को आहरण कराकर उस मजदूर को कुछ पैसे दे कर पूरी राशि जिसके द्वारा भरा गया रहता है फर्जी हाजरी वो ले लेता है।इससे जहां एक ओर मजदूरों के हक का पैसों का गबन हो रहा है वही शासन के पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है इससे सरकार को नुकसान हो रहा है। अब देखने वाली बात यह है कि जिमेदार अधिकारी के ऊपर क्या कार्यवाही होता है।

संबंधित पोस्ट

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 जुलाई को, वर्चुअल व फिजिकल दोनों माध्यम से होगा ।

hindmedianews

केंद्रीय मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा बस्तर ओलंपिक के समापन में होंगे शामिल

Sakshi Bansod

खरसिया विधानसभा के युवा कांग्रेस नेता जितेश जायसवाल जी ने क्षेत्रवासी तथा प्रदेश की जनता को होली त्यौहार की बधाई दिए।

Chunesh Sahu

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में पेंशन, पोषण आहार, राशन वितरण एवं दिव्यांगों के हित में उठाया प्रश्न, मेकाहारा में स्वास्थ्य सुविधाओं के आभाव पर किया सदन का ध्यानाकर्षण

hindmedianews

अखिल टोन्डर को उपाध्यक्ष पुनः बनाने पर क्षेत्र में खुशी लहर 

rakeshbhaskar

लोक जन शक्ति पार्टी (राम विलास) का प्रदेश स्तरीय बैठक हुआ संपन्न, लोक सभा चुनाव को लेकर हुआ पार्टी की बैठक,

Chunesh Sahu