hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़रोजगारशिक्षास्वास्थ्य

राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजनाः भूमिहीन कृषि मजदूरों में मिलेगा 6 हजार रूपए अनुदान राशि।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना : राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, नवीन राशन कार्ड, गिरदावरी, चिंडफंड आवेदन, जाति प्रमाण पत्र,, धान चबुबतरा निर्माण कार्य, गोठान, कोविड की तीसरी लहर के रोकथाम सहित योजनों और कार्यक्रमो की समीक्षा की ।कवर्धा, 03 सितम्बर 2021। कबीरधाम जिले के भूमिहीन कृषि मजदूर को राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सालाना छहः हजार रूपए अनुदान सहायता के रूप मिलेगा। राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-2022 में बुधवार 01 सितम्बर से 30 नवम्बर तक इस योजना के तहत पंजीयन किया जाएगा। कलेक्टर श्री शर्मा ने इसके लिए जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को इस योजना के तहत आवेदन लेने के निर्देश दिए है। इस योजना के व्यापाक प्रचार-प्रसार करने के लिए ग्राम स्तर पर कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराने के निर्देश भी दिए है।

कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने कल शाम राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री फेलोशिप योजनाओं की प्राथमिकता में समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। श्री शर्मा ने बैठक में छत्तीसगढ़ सार्वभौम पीडीएस योजना योजना, गोठान,चारागाह ,चिटफंड, चबुतरा निर्माण एवं स्थल चयन, मुख्यमंत्री सुपोष अभियान, धान खरीदी के लिए बारदाना एकत्र करने, आगमी 11 सितम्बर को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत की तैयारियों सहित राजस्व के कामकाम जाति प्रमाण पत्र एवं गिरदावरी के कार्यों की विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने ‘‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’’ के बारें में जानकारी दी। राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-2022 में बुधवार 01 सितम्बर से 30 नवम्बर तक इस योजना के तहत पंजीयन किया जाएगा। उन्होंने इस योजना की जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों की पहचान तथा भूमिहीन कृषि परिवारों को वार्षिक आधार पर आर्थिक अनुदान उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इससे भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के आय में वृद्धि होगी। पात्र भूमिहीन कृषि मजदूर परिवार के लिए 6000 रूपए प्रतिवर्ष अनुदान राशि सीधे उसके बैंक खातें में जमा करायी जाएगी। जिससे गरीब परिवारों को आर्थिक लाभ मिल सकें। उन्होंने बताया कि ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर परिवार के मुखिया को पोर्टल पर पंजीयन कराना होगा। इसके लिए इच्छुक ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के मुखिया को निर्धारित समयवधि में राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के पोर्टल http://rggbkmny.cg.nic.in में पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। पंजीयन हेतु मजदूर परिवार के मुखिया को आवश्यक दस्तावेज-आधार कार्ड, बैंक पासबुक के छाया प्रति के साथ आवेदन सचिव, ग्राम पंचायत के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। आवेदन में यथा संभव मोबाईल नम्बर का भी उल्लेख करना होगा। ग्राम पंचायत सचिव द्वारा हितग्राही से प्राप्त आवेदन निर्धारित समय सीमा में संबंधित तहसील कार्यालय के पास निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करना होगा। जहां पोर्टल में इसकी प्रविष्टी की जाएगी। हितग्राही परिवार आवेदन की पावती ग्राम पंचायत सचिव से प्राप्त कर सकेगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में भुईंया रिकार्ड के आधार पर ग्रामवार बी-1 तथा खसरा की प्रतिलिपि चस्पा की जाएगी। जिससे भू-धारी परिवारों की पहचान स्पष्ट हो सके तथा भूमिहीन परिवारों को आवेदन भरने में सुविधा प्राप्त होगी। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल सिदार, श्री इन्द्रजीत बर्मन, डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर, श्रीमती रेखा चन्द्रा, श्रीमती रश्मी वर्मा, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायाब तहसीलदार, उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

*चिटफंड कम्पनी पर बालोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही. माईक्रो लिजिंग एवं फन्डिंग लिमिटेड/ माईक्रो फायनेंस लिमिटेड चिटफंड कंपनी के डारेक्टर को किया गिरफ्तार वर्ष 2016 से फरार था. पढ़िए पूरी ख़बर… ……..*

Chunesh Sahu

मुख्यमंत्री श्री बघेल आज कबीरधाम जिले को देंगे एक अरब 40 करोड़ 50 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगातें, होंगे अनेकों कार्यक्रमों में शामिल

hindmedianews

चिटफण्ड कम्पनी की धारित भूमि को कुर्क करने आदेश जारी, एसडीएम कुरूद को प्राधिकृत किया गया जिला दण्डाधिकारी एवं सक्षम प्राधिकारी ने जारी किया आदेश

Chunesh Sahu

अशोक टोण्डे साहित्य साधक सम्मान से हुए अलंकृत

rakeshbhaskar

भाजपा का 46वे स्थापना दिवस मनाया गया, गुण्डरदेही विकासखंड अंतर्गत ग्राम हल्दी में,,

Chunesh Sahu

सौर सुजला योजना बनी के किसानों के लिए वरदान, वन क्षेत्र बारनवापारा के 1222 किसानों को सोलर पम्प से मिली सिंचाई सुविधा

Sakshi Bansod